Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शादी की रिश्तदारों को निमंत्रण देने आए तीन लड़कों को एक तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, दो की मौत , एक घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे तीन लड़कों को एक तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में गांव नंगला मोठूका निवासी राजेंद्र उर्फ गुल्लड़ और गांव पीपली थाना टप्पल अलीगढ़, उत्तरप्रदेश  निवासी सतीश शामिल हैं। टक्कर मारने के बाद ड्राईवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव नंगला मोठूका निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि आगामी 16 फरवरी को परिवार में शादी है। शनिवार देर शाम वह भतीजे राजेंद्र उर्फ गुल्लड़ के साथ उत्तरप्रदेश से रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण देने मोटर साइकिल पर घर से निकले थे। जब वह  युमना पुल के पास पहुंचे तो देखा कि उनके गांव पीपली थाना टप्पल अलीगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी रिश्तेदार सतीश और उसका भतीजा अमित सड़क किनारे खड़े थे। उनसे बातचीत के लिए सूरज ने मोटर साइकिल रोक ली। तीनों  सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे। सतीश के अनुसार  वह बाटा चौक के पास किसी काम से आए थे। अब वापस लौट रहे थे और सवारी के इंतजार में वहां खड़े थे।

बातचीत चल ही रही थी कि तभी एक तेज रफ्तार कार आई और सतीश, राजेंद्र और अमित को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिले के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सतीश और राजेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूरज की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राईवर  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन  को सौंप दिए हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस के स्निफर डॉग्स बने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी ताकत, छह माह में 48 मामलों का सफल खुलासा.

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर-24 में आज एक स्टील कंपनी में आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, दहशत।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तीन थानों के एसएचओ सहित कुल 6 इंस्पेक्टरों के बदले

Ajit Sinha
error: Content is protected !!