Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सिंगर शंकर साहनी के गाए गीतों पर नए वर्ष- 2024 के स्वागत के जश्न में झूमे हजारों लोग -वीडियो देखें





अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में नए साल- 2024 के स्वागत के जश्न में ग्रीन फील्ड परिवार के सभी वर्ग लोग सुप्रसिद्ध सिंगर शंकर साहनी के गीतों पर पूरे मस्तियों के साथ झूमते और नाचते हुए एक साथ हजारों लोग दिखाई दिए। इस मस्ती भरे “हैप्पी न्यू ईयर -2024” के प्रोग्राम में क्या छोटा बच्चा, क्या युवा , क्या महिलाएं, क्या पुरुष , क्या सीनियर सिटीजन, सब के सब सुप्रसिद्ध सिंगर शंकर साहनी के गाए शानदार गीतों पर, चेहरे पर ख़ुशी की मुस्करात के साथ नाचे ही जा रहे थे, कोई अपने पति के साथ तो, कोई अपने बच्चों के साथ तो, कोई अपने दोस्तों के साथ, मत पूछों सब के सब डांस करते ही जा रहे थे, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। ग्रीन फील्ड वालों ने इस मस्ती भरे शानदार पल को यादगार पल बना दिया।

बड़खल विधान सभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा जो आज कल बहुत ज्यादा व्यस्त चल रही हैं, में से समय निकाल कर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित ग्रीन फील्ड की नए साल -2024 की इस प्रोग्राम में शामिल हुई। इस विशेष अवसर पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने प्रोग्राम के आयोजक व ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना व उनकी टीम के सभी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद करती हूँ, जो इस तरह के आयोजन करते ही रहते हैं, और उन्हीं की कड़ी मेहनत नतीजा हैं कि एक पंडाल के नीचे एक साथ ग्रीन फील्ड परिवार के हजारों लोग जुटते हैं, और इस दृश्य को देख कर उन्हें बहुत ख़ुशी की अनुभूति होती हैं।

श्रीमती त्रिखा ने कहा कि वह ग्रीन फील्ड परिवार के सभी सदस्यों को नए साल -2024 की तहे दिल से बधाई देती हूँ, और यही भगवान से प्रार्थना करती हूँ, सभी के चेहरे पर यूँ ही सदा मुस्कान बनाए रखे, सभी के सभी लोग स्वस्थ रहे , और कामयाबी उनके कदम चूमे। इस शानदार प्रोग्राम को सफल बनाने में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, महासचिव बी के टंडन , पारुल बाबा, रतन कुमार , विवेक भड़ाना , एन के शर्मा, राकेश तलवार , नरेश नागरवाल, दिनेश रस्तौगी, राजेश धीमन , वीना अरोड़ा, राजा कुलजीत, सौरभ गर्ग, हरीश शर्मा, सागर चौहान, सुभाष त्यागी, संजय गुप्ता , अजय मन्कु , समीक्षा , रेखा रस्तौगी, अभिषेक , हेमंत गोगिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सुभाष गोयल बने अग्रवाल सभा,ओल्ड फरीदाबाद के अध्यक्ष

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल में झुठी बिजली रीडिंग लेने की शिकायत करोगें तो पकडे जाओगें , श्यामवीर सैनी।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर ने आज 43 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x