Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उन्नाव रेपकांड में योगी सरकार की अनैतिक, अन्यायपूर्ण और अमानवीय भूमिका ने योगी सरकार के रामराज्य के दावों की कलई खोल दी है,सीमा ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : उन्नाव रेपकांड में योगी सरकार की अनैतिक, अन्यायपूर्ण और अमानवीय भूमिका ने योगी सरकार के रामराज्य के दावों की कलई खोल दी है। उक्त वक्तव्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा जैन ने उन्नाव रेपकांड पर बोलते हुए कहा कि योगी जी सिर्फ बनारस के घाटों पर दीये जलाने से रामराज्य नहीं आएगा और न ही गाय, गोबर और गौमूत्र की बातें करने से रामराज्य आएगा, अपितु देश की बेटियों के सम्मान की रक्षा करने से, पीडि़तों को न्याय दिलाने से रामराज्य आएगा। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि दस महीने से गैंगरेप पीडि़ता और उसका परिवार यूपी सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे थे, लेकिन केस दर्ज करने और आरोपी विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय, पीडि़ता के पिता को पीट पीट कर मार दिया जाता है। जब मामला मीडिया में पहुँच जाता है तो शिकायत दर्ज होती है, और बेटी बचाओ का खोखला दावा करने वाली सरकार की हकीकत देखिए कि पोक्सो एक्ट लगने के बावजूद आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं। क्या अपने नेताओं के लिए अलग कानून बना रखा है योगी सरकार ने। इसीलिए बेटियां अब ये नारा लगा रही हैं कि भाजपा से बेटी बचाओ।

Related posts

फरीदाबाद : दीवाली पर सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ आज कई मिठाइयों की दुकानों पर मारा छापा, मिठाइयों के भरे सैंपल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक  महिला की हत्या कर सेक्टर -62 के एक खुले मैदान स्थित एक सूखे हुए गटर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुरक्षा बलों पर हमलों की बढ़ती घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x