Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अवैध वसूली की खेल में खूनी खेल खेलने वाले 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच -65 की टीम ने किया अरेस्ट।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बस स्टेंड के निकट अवैध वसूली को लेकर खुनी खेल खेलने वाले चार आरोपितों को क्राइम ब्रांच ,65 की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के पास से पुलिस ने 5 अवैध देशी पिस्टल , 1 देशी कट्टा , 1 राइफल व 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अरेस्ट आरोपित अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर हैं। ये खुलासा आज डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा ने सेक्टर -30 , पुलिस लाइन में स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए। डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अरेस्ट किए  गए आरोपितों के नाम सोनू,मनोज उर्फ धोलू, सुमित उर्फ कल्लू और लोकेश है। आरोपित  सोनू, सुमित उर्फ कल्लू और लोकेश निवासी गांव मुझेड़ी तथा मनोज उर्फ धोलू निवासी गांव नीमका  है। इन सभी आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर पलवल से अरेस्ट किया है। आरोपितों से 5 देशी पिस्टल ,1 देशी कट्टा, 1 राइफल,15 जिंदा रौंद बरामद किए हैं।

आरोपित सोनू से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अवैध हथियार रखने का शौक रखाता है। और गैंग बनाकर लोगों में दहशत बनाना चाहता था।आरोपित भूपेन्द्र से बल्लभगढ़  रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के बीच अवैध पार्किंग व जुआ खिलाने का काम करता है। आरोपित ने आरोपित भूपेन्द्र से अपना हिस्सा मांगा तो भूपेन्द्र के द्वारा मना करने पर अपने साथियो के साथ मिलकर भूपेन्द्र औऱ उसके साथियो पर गोलिया चलाई थी। जिसके चलते आरोपित ने अपने साथियो के साथ मिलकर नवादा गांव मे भी हत्या के प्रायस की वारादतो को अंजाम दिया था। आरोपित पर हत्या के प्रयास के 3 मामलो सहित लडाई-झगडे,अवैध वसूली,अवैध हथियार, स्नैचिंग की 16 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं आरोपित मनोज, लोकेश और सुमित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित,आरोपित  सोनू के दोस्त हैं। जो आरोपित  भूपेन्द्र से पैसे दिलाने के नाम पर अपने दोस्त सोनू व अन्य साथियों के साथ बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के बीच बनी पार्किंग में गोलियां चलाई थी। आरोपित मनोज पर  हत्या के प्रयास के 2 मामलों सहित लडाई-झगडे, अवैध वसूली, अवैध हथियार, स्नैचिंग के 8 वारदातों को अंजाम दिया है, आरोपित सुमित पर हत्या के प्रयास के 2 मामले तथा लोकेश पर हत्या के प्रयास के 2 मामलों सहित लडाई-झगडे,स्नैचिंग के 5 वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी मीणा ने बताया कि इस मामले में पहले अरेस्ट आरोपितों में भूपेंद्र, सागर, अमित, रवि फौजदार ,शिवकुमार उर्फ शिव और कोशिंदर को अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित भूपेंद्र अवैध पार्किंग वसूली, रेहड़ी लगवाना इत्यादि गैरकानूनी कार्यो में संलिप्त था जो सोनू मुझेडी को पैसे देता था तो कपिल नंबरदार ने भूपेंद्र से कहा कि उसे सोनू  मुंझेड़ी को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है और वह अलग से अपना काम करेंगे। उन्होंने बताया कि मुझेड़ी के रहने वाले सोनू को इसकी भनक लग गई और वह अपने साथ कल्लू, नीतीश, लोकेश, बृजेश व कई साथियों को लेकर वहां पर आ पहुंचा जिसने उनपर फायर कर दिया। इसके पश्चात दोनों पक्षों में फायरिंग हुई परंतु पुलिस को देखकर आरोपित  भागने की कोशिश करने लगे जिसमें पुलिस ने 3 आरोपितों  को मौके से ही काबू कर लिया था अन्य आरोपित  फरार हो गए थे। पहले अरेस्ट आरोपितों के कब्जे से लोहे की 2 तलवार तथा लोहे का 1 गंडासा, घटनास्थल से 4 खाली खोल बरामद किए गए थे। आरोपितों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों  से अवैध हथियार के संबंध में जानकारी ली जाएगी। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 48 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम दोस्त से शादी करना चाहती थी,पर पहले पति से हुई एक बच्चे, बन गई अड़चन, कर दी उसने अपनी मासूम बच्चे की हत्या।

Ajit Sinha

गुरुग्राम-फरीदाबाद में शुरु हुई अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग, बिजली आपूर्ति होगी अधिक सुरक्षित : अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x