Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नहरपार के दो गांवों में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को नहरपार के दो गांवों में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की तोड़फोड़ की करवाई में 26 डीपीसी, 2 बाउंड्रीवाल, एक प्रॉपर्टी के कार्यालय और मिट्टी के रोड नेटवर्क शामिल हैं,यह तोड़ फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स के साए में अंजाम दिया गया है। डीटीपी एनफोर्समेंट,फरीदाबाद की टीम अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार न रुके, न थके धड़ल्ले से कर रही है। और आगे भी उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी है।
डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बीते कई दिनों से लगातार यह शिकायतें मिल रही थी, कि नहरपार के गांव बदरपुर सेद और गांव भूपानी में लगभग 8 एकड़ भूमि पर दो अवैध कालोनियों को विकसित की जा जारी है, जिसमें में अवैध रूप से एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय, 26 डीपीसी, दो बाउंड्रीवाल और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे। उन्होनें प्राप्त शिकायतों की जांच अपने स्तर पर सम्बन्धित कनिष्ठ अभियंता से करवाई गई तो प्राप्त उपरोक्त सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई, और आज शुक्रवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई के समय निश्चित की गई थी। आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कॉलोनाइजरों के बड़े-बड़े झांसे में आकर उनसे अवैध कॉलोनी में प्लॉट बिल्कुल न ख़रीदे,और आपको बड़े-बड़े सपने दिखाकर आपकी मेहनत की कमाई को लूट लेंगें।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के एक फ्लैट में गैस सिलिंडर में लगी भीषण आग, एक महिला की आग लगने से दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित अनखीर चौक तक भीषण जाम, डीसी की गाड़ी सहित हजारों गाड़ियां भीषण जाम फंसी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक के कार्यालय में की छापेमारी, मचा हड़कंप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x