Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:वीरवार को सूरजकुंड मेले की चैपाल पर न्यूजीलैंड के टीपकारा ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुति ने जमकर वाहवाही लूटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:वीरवार को सूरजकुंड मेले की चैपाल पर न्यूजीलैंड के टीपकारा ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुति ने जमकर वाहवाही लूटी। टैटू बनवाने के शौकीन ग्रुप के 8 सदस्यों ने फॉक डांस में जोश और भावनाओं का गजब तालमेल दिखाया। न्यूजीलैंड में बसे भारतीय विशाल शर्मा जो कि इस ग्रुप के साथ सूरजकुंड में आये हैं,उन्होंने बताया कि यह नृत्य रोटो रुआ के मावरी गांव का लोक नृत्य है। रोटोरुआ को कल्चरल कैपिटल भी कहा जाता है।
इसमें नृत्य करने वाले सदस्य जोर जोर से आवाज करके लकड़ियों के साथ करतब दिखाते हैं । नृत्य में वे अपने पैरों को जमीन पर र्जो जोर से मारते ताकि सामने वाले को अपने हुनर और अपनी ताकत से डराया जा सके।  उन्होंने बताया कि मावरी गांव न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी पहाड़ों के बीच मे बसा हुआ है। इस नृत्य में गरबा की तरह भी दो  लकड़ियों के साथ आपस मे खेलकर करतब किये जाते हैं। लकड़ियों को एक दूसरे के ऊपर फैंका भी जाता है। इसे सल्फर सिटी ऑफ लेक भी कहा जाता है। विशाल शर्मा ने बताया कि वे पहली बार ग्रुप के साथ यहां आए है। पिछली बार वे अकेले यहां आए थे। यहां के इंतजाम और लोगों का स्नेह देखकर सारे कलाकार बेहद खुश हैं। ग्रुप लीडर रेक्सि ने बताया कि 8 सदस्यों ने इस नृत्य की प्रस्तुति दी है। जिनमे मोर्गन, अतूताही, डेनियल, मतिया टीनावरी, मोरो ओर फकाओवी हैं

Related posts

कुख्यात व ईनामी बदमाश और क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 के बीच हुई गोलीबारी, बदमाश के पैर में लगी गोली

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कार में आई मामूली स्क्रेच से गुस्साए कार चालक ने ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितिन अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 33 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x