Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का किया आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:  नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया। हर साल की तरह आयोजित होने वाले इस यज्ञ में संस्थान के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। आपको बता दें, 31 दिसंबर तक संस्थान में रोजाना हर डिपार्टमेंट द्वारा यज्ञ किया जाएगा जिसकी पूर्णाहूति 1 जनवरी 2019 को दी जाएगा।

हर साल पहली जनवरी को संस्थान में हवन और साथ भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें समस्त मानव रचना परिवार हिस्सा लेता है। इसके अलावा इस मौके पर मशहूर गायक सिद्धार्थ मोहन भजन गाकर समां बांधेंगे। आज हवन के मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, दीपिका भल्ला, निशा भल्ला, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, एमआरयू के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: कावड़ यात्रा के दौरान अच्छी ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मी, होम गार्ड व एसपीओ को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट करके 16,44, 920/-रुपए की ठगी करने के मामले में 6 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस को चेकिंग के दौरान एक कार से मिले 9 लाख रुपए कैश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x