Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विजय रामलीला में राम बारात के बदले दिखाई गई शगनो की रात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : विजय रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक  मंच पर कल रात मनाई गई भगवान राम और सीता की शादी। मंच से इस साल राम बारात नहीं निकाली गयी बल्कि उसकी जगह एक नया कांसेप्ट दिखाया गया जिसको नाम दिया गया शगनो की रात।सर्व प्रथम ढोल बाजों के साथ राम और सीता युगल जोड़ी को कमेटी के सभी सदस्य नाचते गाते हुए मुख्य द्वार से अंदर लाये और भव्य मंच पर उन्हें बिठाया गया। राम के रोल में कमेटी के महासचिव सौरभ ओर सीता के रोल में जितेश अहूजा की दिव्यता देखते बनती थी। मंगल गीतों के साथ सभी पधारे दर्शकों को अवसर दिया गया कि वह मंच पर आकर माथा टेकें व अरदास कर सकें। इसके अलावा दिल्ली व मथुरा से आई रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। हनुमान जी की झांकी अत्यंत मनमोहक थी। नवरात्रे का अवसर जान माँ दुर्गा की झांकी भी दिखाई गई। राम का अभिनय करने वाले सौरभ के पिता सुनील कुमार द्वारा कार्यक्रम की ज्योत प्रचण्ड करवाई गई। कमल स्टूडियो के प्रोपराइटर  हितेश, जो कि संस्था के सहयोगी हैं उन्हें भी ज्योत प्रचण्ड में संलित  किया गया। खूब नाच गाने के बाद भंडारा किया गया। आज होगा इसी मंच से श्री राम को बनवास |

Related posts

फरीदाबाद :दिल्ली के एक ब्यापारी ने 36 लाख नहीं दिए,तो पोकलेन व माइनिंग ब्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कल ली।

Ajit Sinha

लड़की से छेड़छाड़ करने के शक में 14 वर्षीय लड़के की ह्त्या करने के आरोपित दशरत को बिहार से अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद; मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लेकर भारत को विश्व पटल पर किया मजबूत : पुष्कर धामी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x