Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भारत विकास परिषद् का राष्टीय अधिवेशन 22 -23 दिसंबर को हुड्डा ग्राऊंड,सेक्टर -12 में होगा,4000 लोग पहुंचेगें। ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:“भारत विकास परिषद्” का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 – 23 दिसंबर को हुडा   ग्राउंड सेक्टर – 12 फरीदाबाद में  संपन्न  हो रहा है.इस अधिवेशन में देश के सभी प्रांतों से लगभग 4000 प्रतिनिधि  भागलेंगे,प्रति दो वर्ष के बाद संपन्न होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन  में भारत विकास  परिषद् के प्रकल्पों  में हुई उपलब्धियों   तथा संगठन के विस्तार का विश्लेषण किया जाता है, वर्ष 2016(अजमेर)  के राष्ट्रीय  अधिवेशन   में परिषद्  की शाखाओं द्वारा  एक वर्ष में 1 लाख यूनिट रक्तदान का  आह्वान   किया गया था जिसे सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया,संस्कार योजनाओं के अंतर्गत भारत को जानो,राष्ट्रीय समूह गान,तथा गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन के अंतर्गत देशभर के  25 लाख विधार्थियों में पर्यावरण  जागरूकता तथा नशामुक्ति के लिए संकल्प  कराया गया,

परिषद् के बड़े प्रकल्पों में चंडीगढ़ का डयग्नोस्टिक सेंटरपटना दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्रतथा गुरुग्राम का विवेकानंद आरोग्य केंद्र महत्वपूर्ण प्रकल्प हैंइस वर्ष कोटा में भारत विकास आयुर्विज्ञान संसथान के नाम से 450 करोड़ की एक विस्तृत योजना के अंतर्गत कैंसर यूनिट सहित एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक के समस्त आयामों के साथ विशाल चिकित्सालय अगले पांच वर्ष में तैयार होगा,फरीदाबाद के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक शाखा एक गाँव के योजना के आधार पर परिषद् के द्वारा देशभर में 1500 गांवों में शिक्षास्वास्थयस्वावलम्बन तथा जैविक खेती के अंतर्गत विकसित करने की योजना हैइस अधिवेशन में पिछले दो वर्षों में के अनुभव के आधार पर महिला सशक्तिकरण तथा आत्म सुरक्षा शिविरों की सफलता का विश्लेषण कर ग्रामीण महिलाओं में स्वस्थ्य जागरूकता तथा स्वावलम्बन के प्रयास किये जायेंगे,

 इस अधिवेशन के माध्यम से परिषद् के द्वारा विश्वविद्यालय  तकनिकीप्रबंधनवित्तीय तथा व्यावसायिक क्षेत्रों के युवा छात्र – छात्राओं को ऑनलाइन भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से अपने देश के इतिहासभूगोलवैज्ञानिकउपलब्धियोंप्राचीन भारत के गौरवशाली तथ्य तथा आधुनिक भारत के गौरवपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदान की जायेगी,अधिवेशन में परिषद् के सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों हेतु उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग देने वाले 6विकास रत्न बंधुओं तथा देश की अद्वितीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया जाएगा,भारत विकास परिषदहरियाणा दक्षिण प्रान्त” द्वारा आयोजित इस प्रेस वार्ता का आयोजन ‘भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट‘, सेक्टर14, फरीदाबाद में किया गया, इस अवसर पर ‘भारत विकास परिषद‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने विचार रखे और बताया की परिषद् की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है की इस “राष्ट्रीय अधिवेशन” की मेजबानी ‘भारत विकास परिषद हरियाणा दक्षिण प्रान्त को दी गई हैश्री गुप्ता यह ने भी बताया की इस “राष्ट्रीय अधिवेशन” कोअरुणोदय नाम दिया गया है और इसकी थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत रहेगीइस अवसर परभारत विकास परिषद” के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री विनीत गर्ग भी उपस्थित थे.

 

Related posts

थाना सूरजकुंड ने खोरी गांव में जमीन बेचने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर पर किया केस दर्ज, पथराव करने वाले 100 लोगों पर भी केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भूमिगत जल निकासी के लिए जल संसाधन प्राधिकरण से एनओसी लेना अनिवार्य: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -37 थाना क्षेत्र में एक दीक्षित दंपति की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने दोनों शवों को शव गृह में रखवा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x