Athrav – Online News Portal
अपराध खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: साथ प्रैक्टिस करने वाला निकला राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाडी 16 वर्षीय प्रियांशु का हत्यारा-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज राष्ट्रीय स्तर का एथलीट खिलाडी प्रियांशु उम्र 16 साल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या करने वाले आरोपित को अरेस्ट किया है। 2 दिन पूर्व ही आरोपित ने प्रियांशु हत्या कांड को सेक्टर -12 स्थित पारसनाथ मॉल के निकट बीच सड़क पर अंजाम दिया गया था। आरोपित का नाम अजय हैं, मृतक प्रियांशु के साथ खेल परिसर में प्रैक्टिस करता था , इस दौरान इन दोनों बीच आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े का बदला लेने के उद्देश्य से आरोपित उसकी हत्या कर दी।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम अजय है जो चावला कॉलोनी, बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद का रहने वाला है जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है और प्रियांशु के साथ ही सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में प्रैक्टिस करता था। प्रियांशु राष्ट्रीय स्तर का एथलीट था और खेल परिसर में प्रैक्टिस करता था। मंगलवार शाम आरोपित का प्रियांशु के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी बात को लेकर आरोपित ने प्रियांशु की हत्या करने की योजना बनाई और प्रैक्टिस करने के पश्चात जब प्रियांशु ग्राउंड से वापस अपने घर संजय कॉलोनी जा रहा था तो आरोपित  ने अपनी साइकिल से प्रियांशु की साइकिल का पीछा किया और पारसनाथ सिटी मॉल के पास उसकी साइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया और प्रियांशु पर चाकू से हमला कर दिया

जिससे प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रियांशु को अस्पताल पहुंचाया लेकिन प्रियांशु की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा प्रियांशु का पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव को परिजनों के हवाले किया गया। घटनास्थल से पुलिस द्वारा आरोपित तथा प्रियांशु की दो साइकिल बरामद की गई है। पुलिस थाना सेंट्रल में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द आरोपितों  की धरपकड़ के निर्देश दिए और क्राइम ब्रांच, डीएलएफ को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्रित किए तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर इस मामले में शामिल आरोपित अजय को अरेस्ट  कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने झगड़े के चलते प्रियांशु की हत्या की थी। मामला में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उससे वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

Related posts

त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों  की साझेदारी से  कुलदीप दीवान अकादमी को 147 रनों से मात दी

Ajit Sinha

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की विधानसभा समिति ने मगर निगम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Ajit Sinha

एक ट्रैक्टर में 297 किवंटल धान भरने के चमत्कार ने सीएम फ्लाइंग, फरीदाबाद को दिया 20000 किवंटल धान घोटाले का संकेत।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x