Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व सेक्टर -17 की संयुक्त टीम ने भंवर हत्याकांड का मुख्य आरोपित व 25 हजार के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 और क्राइम ब्रांच सेक्टर -17 की संयुक्त टीम ने आज एक 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। यह बदमाश भंवर हत्याकांड का मुख्य आरोपित हैं। इस बदमाश को सदर बल्ल्भगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा नंबर -309, दिनांक 22 जून 2019, भारतीय दंड सहिंता की धारा 148, 149 , 302 व आर्म एक्ट में गिरफ्तार किया गया हैं। यह जानकारी आज एसीपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में दिए हैं। 

एसीपी मुख्यालय आदर्शदीप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सदर बल्ल्भगढ़ थाने में मुकदमा नंबर -309 वर्ष 2019 का आरोपित सुनील उर्फ़ लाला हैं जिसपर फरीदाबाद पुलिस ने  25 हजार रूपए का ईनाम घोषित हैं, को मंगलवार को क्राइम ब्रांच-30 व क्राइम ब्रांच सेक्टर -17 की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूछताछ में  आरोपित सुनील उर्फ़ लाला ने बताया कि मेरे जीजा मनीष निवासी गांव मुंझेड़ी जिसकी रंजिश के चलते भंवर के नजदीकी कुछ बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

उसी के मर्डर में भंवर निवासी गांव मुंझेड़ी हमारे परिवार को डरा धमकाकर राजीनामे का दवाब बना रहा था।  यह भी बताया कि उसने तभी सोच लिया था कि वह अपने जीजा का खून का बदला खून से लेगा जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भंवर को मार दिया। उनका कहना हैं कि इस आरोपित पर लड़ाई झगड़े व अवैध हथियार रखने के कई मुकदमें दर्ज हैं। इससे पहले इस आरोपित के साथी सचिन , मोहित , अमित , प्रदीप ,  बृजेश को गिरफ्तार किया जा चूका हैं।       

Related posts

संक्रमित-जोन के अंदर आने वाले पांच पोल्ट्री फार्मों के 1,66,128 पक्षियों को मार कर मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।

Ajit Sinha

EPF मॉल के पास ग्रीन बेल्ट एरिया में एक शख्स की मिली लाश, जेब में मिले 2 एटीएम कार्ड से सादिक अली के रूप में हुई पहचान

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सीएम विंडो पर शिकायत करना पड़ा मंहगा,आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता के घर पर किया पथराव,गाड़ियों के शीशे तोड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!