Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अरावली के जंगल में एक नीले रंग की बैग में मिले इंसानी धड़, आदमी की हैं , या महिला की, ये अभी पता नहीं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली रोड स्थित अरावली के जंगलों में एक नीले रंग की बैग में एक इंसान क्क धड़ मिला हैं। ये धड़ काफी पुरानी हैं, ये भी पता पुलिस को नहीं चल सका हैं कि ये धड़ किसी महिला की हैं , या आदमी का। पुलिस की टीम ने मिले अज्ञात धड़ को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान एंव पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। अभी पुलिस की कई टीमें आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर लगभग दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली कि सूरजकुंड रोड स्थित एमवीएन स्कूल से पाली की ओर जाने वाली रोड स्थित अरावली के जंगलों में एक नीले रंग की बैग हैं जिसमें किसी इंसान का धड़ पड़ा हैं। इस सूचना के बाद तुरंत मौके पर सूरजकुंड थाने की पुलिस पहुंच गई।

और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी,मामले की गंभीरता और सनसनीखेज होने पर एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान, एसीपी एनआईटी विष्णु प्रसाद के अतिरिक्त ,क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 , डीएलएफ व सेंट्रल की मौके पर पहुंच गई, गंभीरता से इस मसले की जांच शुरू कर दी।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि ये इंसानी धड़ किसी महिला की हैं या आदमी की हैं , इस मामले में अभी जांच की जा रही हैं। ये धड़ काफी पुरानी हैं। पुलिस टीम ने जांच के बाद इंसानी धड़ को पहचान एंव पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। पुलिस की कई टीमें पूरे एरिए की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही हैं।

Related posts

थाना वेलकम, उत्तर-पूर्वी जिला की टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में शामिल पिता-पुत्र की जोड़ी को 24 घंटों में किया गया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार पदम भूषण राम सुतार के घर से घरेलू सहायक 26 लाख की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x