Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पुतले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा -दौड़ा कर पीटा,फिर पुतला जलाया।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िला मुख्यालय पर पंजाब की अबोहर  विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। 

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद सोनिया गाँधी मुर्दाबाद और कैप्टन अमरिंदर होश में आओ के नारों के साथ ज़बरदस्त रोष प्रदर्शन किया।  दिन पहले कांग्रेस के उपद्रवी कार्यकर्ताओं द्वारा अबोहर के भाजपा विधायक की लात घूसों से पिटाई की और उन कर स्याही फेंक दी। इतना ही नहीं इन उपद्रवीयों ने विधायक के कपड़े तक फाड़ कर दौड़ा दौड़ा कर पिटा। ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इस दुखद और शर्मनाक घटना के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाथ है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इन उपद्रवी लोगों को विधायक पर हमला करने के लिए उकसाया है। पुलिस अधिकारियों के सामने किसी विधायक की पिटाई हुई। पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रही है।

हम कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संरक्षण में कांग्रेस के उपद्रवियों द्वारा की इस शर्मनाक घटना की भर्त्सना करते हैं और दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की माँग करते हैं और उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कठोर करवाई की माँग करते हैं। विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि बीजेपी विधायक पर हुए जानलेवा हमले की इस घटना से यह ज़ाहिर हो गया कि राज्य में सरकार भी कानून व्यवस्था बनाए  रखने में विफल रही है। लोकतन्त्र में चुने हुए  प्रतिनिधि के ख़िलाफ़ इस तरह  की घटना की घोर निंदा करती हूँ। पंजाब सरकार ने लोकतंत्र को तार तार करने का शर्मनाक कार्य किया है। वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला कांग्रेस सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर किया गया है I हम इसकी घोर निंदा करते हैं और दोषियों के ख़िलाफ़ करवाई की माँग करते हैं। 

Related posts

हरियाणा रीयल अस्टेट रेगुलेटरी एथोरिटी को दो वर्षो में 9496 शिकायतें प्राप्त हुई थी,में से 6598 का निपटारा कर दिया गया: खंडेलवाल

Ajit Sinha

लैक्मे फैशन वीक 2017 में दिखा बॉलीवुड का जलवा

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नहर टूटने से 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x