Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज लगभग 22 एकड़ भूमि पर विकसित की गई दो अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज शुक्रवार को फरीदाबाद के दो गांवों, जिसमें गांव कैली और गांव जाजरू शामिल हैं,में लगभग 22 एकड़ जमींनों पर दो अवैध कालोनियों को विकसित की जा रही थी,में एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है,यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। यह जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने दी हैं।

डीटीपी एनफोर्समेंटयजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायतें मिली कि फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के गांव कैली और गांव जाजरू में कोलोनिनाइजरों के द्वारा अवैध रूप से लगभग 22 एकड़ जमीनों पर दो कालोनियों को अवैध रूप से विकसित की जा रही थी, जिसमें औद्योगिक शेड, 4 चार दीवारी और 10 डीपीसी, 3 निर्माणाधीन ढांचे और कच्ची सड़क नेटवर्क बने हुए थे, जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई , जिसमें प्राप्त शिकायतें बिल्कूल सही पाई गई , और आज शुक्रवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी , आज उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी हैं, और आगे भी जारी रहेगी ।

Related posts

थाना सिटी नूह में तैनात प्रधान सिपाही को गांजा तस्कर को बंधक बनाकर 500 00 रूपए ऐठने के मामले में अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गल्ले से चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसने रमन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी -पकड़ा -अमन यादव

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने किया प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मचारियों को सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x