Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मनोज हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मनोज हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को अरेस्ट किया हैं। इससे पहले उसके दो साथियों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी हैं। इन आरोपितों ने गत 28 सितंबर को एक कंपनी में मनोज को पीट -पीट कर अधमरा कर दिया था, जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम अजय है, और ये आरोपित फरीदाबाद के गांव महमूदपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपित  को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर नए पुल, सेक्टर 29, फरीदाबाद से अरेस्ट किया हैं। आरोपित ने 28 सितम्बर को सटैड कम्पनी सेक्टर-59 में अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज के साथ मारपीट किया। और  मनोज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश की जा रही थी। मामले में कार्रवाई करतेहुए दो आरोपितों को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। पहले अरेस्ट  आरोपितों में सौरव और धनेन्दर का नाम शामिल है। मामले में शामिल आरोपित अजय फरार चल रहा था जिसे क्राइम ब्रांच टीम ने अरेस्ट कर पूछताछ में वारदात में प्रयोग लोहा पाइप बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपित  को अदालत के सम्मुख पेश कर उसे जेल भेज दिया गया हैं। 

Related posts

हरियाणा पुलिस ने  राज्य भर में मनाएजाने वाले  गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को डबल डे कर वाया-डक्ट के लिए भी विचार किया जाएगा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा-दुष्यंत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x