Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा – विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा और लोगों को इन वाहनों की ओर ही मुड़ना होगा क्योंकि हमारे ईंधन संसाधन सीमित हैं वहीं वर्तमान ईंधन के जलने से प्रदूषण भी बढ़ता है। जिसे रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां एमजी कार कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कहे।

यहां पहुंचने पर शोरूम प्रबंधक ने विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया और उन्हें शोरूम विजिट करवाया। उन्होंने नागर को इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि विकास की ओर से हमें अपनी गति को बढ़ाना है लेकिन इससे वाहनों के प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होती है। जिससे बचने के लिए इलैक्ट्रिक वाहन ही एकमात्र उपाय हैं। दूसरा हमारे वर्तमान वाहन ईंधन सीमित है इससे भी बचने के लिए हमें इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर चलना होगा। नागर ने कहा कि आज एक अच्छी बात है कि हमारे शहर में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम तेजी से खुल रहे हैं। इस ओर जनता का भी रुझान है वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी भारी सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ लोगों को लेना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने केक काटकर और कार का पर्दा हटाकर शोरूम का शुभारंभ किया।

Related posts

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने जेजेपी. के अध्यक्ष अजय चौटाला का किया भव्य सम्मान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के निवासी बोले, मेरा पार्षद वीरेंद्र भड़ाना हो, वीरेंद्र जैसा कोई नहीं, बीजेपी जिंदाबाद, वीरेंद्र भड़ाना जिंदाबाद -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल जी महामारी में कलाकारों की फरियादों को सुनों, मदद को आगे आओ, रोजी-रोटी की संकट को दूर करों।

Ajit Sinha
1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x