Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

ब्रेकिंग न्यूज़: कानूनगो राजवीर 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जींद जिला में कार्यरत कानूनगो राजबीर को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता के दादा को पहले से आवंटित कस्टोडियन भूमि की कॉन्वेयन्स डीड करने तथा इंतकाल दर्ज करने के बदले में 8 हज़ार रुपये की रिश्वत की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जींद जिला में कार्यरत कानूनगो राजबीर कॉन्वेयन्स डीड करने तथा इंतकाल दर्ज करने के बदले में ₹8000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे 8 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । इस मामले में करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।

Ajit Sinha

मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल रिंकू उर्फ नेवला को पुलिस ने दबोचा।

Ajit Sinha

सड़कों के बाद अब पहाड़ियों, संकरी गलियों, गांव और सुनसान इलाकों में पहरा देंगे पंचकूला पुलिस के जांबाज घोड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x