Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूल अपग्रेड होने पर विधायक राजेश नागर का किया धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव बड़ौली के निवासियों ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नागर ने गांव के माध्यमिक स्कूल को उच्चतर माध्यमिक करवा कर उन्हें बड़ी सौगात दी है। अब बड़ी संख्या में गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए दूर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक नागर ने कहा कि हमारे बच्चे- बच्चियों को 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करने के लिए दूर दूर जाना पड़ रहा था जिससे ग्रामीण बड़े परेशान थे। हमने यह बात अपनी सरकार में रखी। जिस पर तुरंत फैसला होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल  और शिक्षा मंत्री  कंवरपाल गुर्जर का मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह अपनी जनसमस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकते हैं। मैं हर समय आपके लिए उपलब्ध हूं।
 
नागर ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने फरीदाबाद में शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया था। जिसे आज हमारी सरकार निरंतर शिक्षा के मंदिरों को प्राथमिकता से लेकर लोगों की शिक्षा की राह आसान कर रही है। हमने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के गांववासियों की मांग पर तिगांव के डिग्री कॉलेज को शहीद स्मारक कॉलेज करवाया और वहां कई कोर्स बढ़वाए और सीटों में भी बढ़ोतरी करवाई। जिससे आज हजारों बच्चों को लाभ मिल पा रहा है। इसके अलावा गांवों के स्कूलों को भी अपग्रेड किया गया है। तिगांव में प्रदेश की पहली मॉडर्न आईटीआई बन रही है। हमारी सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने हमारी विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इसके लिए हम उनके धन्यवादी हैं।
इस अवसर पर चौ रणबीर सिंह चंदीला, चौ महेंद्र चंदीला, चौ बाबा जीत सिंह, बाबा राजा, चौ जुगेंद्र चंदीला, राजेंद्र मैंबर, कैलाश मास्टर, सतबीर सरपंच, विक्रम चंदीला, सन्तू चंदीला, मस्तू चंदीला, जयवीर, जयकिशन, पं हितेष, हरीचंद, गोपाल, बाबूराम, हरी सिंह ग्रामीणों के अलावा ग्रामी विकास युवा मंडल के सदस्य अशोक चंदीला, रजत चंदीला, तिलकराज चंदीला, मिट्ठुन चंदीला, पं अमित, नरेश बैसला, कमल, मनोज, राहुल, आशु, सतीश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति, नहरपार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में किसानों ने जमकर खेली होली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दीपावली पर्व से पहले शहर में क्यों दिखता हैं सांप अजगर, आज भी गांव साहूपूरा में दिखाई दिया10 फुट लंबा का अजगर।

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर ने कोरोना वैक्सीनेशन का शुभांरभ किया, कहा विपक्ष ओछा पन ना करे, बैज्ञानिकों को सलाम करे-देखें वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x