Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: टैटू बनाने वाला निकला बुजुर्ग का हत्यारा-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआइटी नंबर -2 डी ब्लॉक के एक घर में घुसकर लूट के इरादे से बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम आकाश हैं , और एनआईटी का रहने वाला है। ये आरोपित टैटू बनाने का काम करता है, साथ में नशा भी करता है। मरने वाले व्यक्ति नाम सतीश कुमार, उम्र 60 वर्ष है जिसकी आरोपित ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित आकाश एनआईटी  का रहने वाला है,जिसे डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज डीएलएफ एरिया से गिरफ्तार किया है।

आरोपित से पूछताछ में समाने आया कि ये  टैटू बनाने का काम करता है। वारदात वाले दिन आरोपित को कोई काम नहीं मिला। आरोपित नशा करने का आदी है। आरोपित बुजुर्ग के पास नशा करने के लिए गया था। बुजुर्ग व्यक्ति बस अड्डा के पास सोडा-पानी की रेहड़ी लगाते थे। आरोपित बुजुर्ग व्यक्ति के साथ नशे करने के लिए उसके साथ घर तक आ गया।  जहां पर आरोपित की नियत खराब हो गई और बैग से पैसे निकालने लगा। बुजुर्ग व्यक्ति के विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। मौके से एक बैग लेकर फरार हो गया। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर बैग व वारदात में प्रयोग चाकू की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपित पर पूर्व में दिल्ली में टैटू बनवाने आए एक व्यक्ति के फोन से छेडछाड कर बैंक खाता से 100000/- निकालने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज  है। 

Related posts

फरीदाबाद:आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है ऑपरेशन सिंदूर : राजेश नागर

Ajit Sinha

कॉलेज छात्रा यौन शोषण के मामले में दूसरा आरोपी लैब असिस्टेंट को क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बड़ा घोटाला : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने 40 निर्माणकर्ताओं को अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने हेतु नोटिस दिए थे,सभी दुकाने बनवा दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x