Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सबडिविजिन सेक्टर-58 इंडस्ट्रियल एरिया के चुनाव में सुधीर कौशिक बने सर्वसम्मति से प्रधान ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रदेश में जारी चुनावी श्रृंखला के दौर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2022-2025 के लिए डिविजिन बल्लभगढ़ की सब डिविजिन इंडस्ट्रियल एरिया सबअर्बन सेक्टर-58 के प्रांगण में केंद्रीय कमेटी के नेता सतीश छाबड़ी की मौजूदगी सहित बतौर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे बल्लभगढ़ यूनिट प्रधान कर्मवीर यादव व यूनिट सचिव मदनगोपाल शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए गए ।

जिसमे दफ्तर से समस्त स्टाफ ने सब यूनिट बॉडी का विस्तार किया और प्रधान पद सुधीर कौशिक,उपप्रधान सोमदत्त शर्मा, सचिव मनोहर ,सहसचिव भूपेंदर सिंह ,कैशियर परिपूर्णानंद व संगठनकर्ता संदीप लाम्बा, राहुल, कलन्दर को कर्मचारियों ने निर्विरोध चुनाव करवाते हुए सर्वसम्मति से चुन लिया गया ।

सब यूनिट बॉडी के लिए चुने गए सभी नए पदाधिकारियों को संगठन के प्रति गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी हित में समर्पित रहकर अपने एचएसईबी वर्कर यूनियन को मजबूती देने का काम करेंगे। चुनावी कार्यक्रम के इस मौके पर सत्यप्रकाश, सियाराम , सुरेंद्र, राजबीर, धीरेन्द्र सिंह, पन्नालाल आदि भारी संख्या में दफ्तर से बिजली कर्मियों सहित कर्मचारी नेता उपस्थित रहे ।

Related posts

यूनिवर्सिल अस्पताल ने 85 वर्षीय मुन्ना का पैर कटने से बचाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि विभाग और क्राइम ब्रांच -56 की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करते 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

ऐतिहासिक दंगल में फ़िल्म स्टार व कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने की शिरकत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x