Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टूडेंट वालंटियर्स ने गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:चिलचिलाती गर्मी के कारण पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के स्टूडेंट वालंटियर्स की एक टीम ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर मुनीश वशिष्ठ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए फीडर और पानी के बर्तन लगाने की पहल की है। इस गतिविधि का संचालन डिप्टी डीन प्रोफेसर सोनिया बंसल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर युवा मामलों के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप डिमरी भी उपस्थित रहे। 

कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने छात्र कल्याण डीन कार्यालय द्वारा की गई पहल की सराहना की तथा कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सहानुभूति, करुणा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देती है जोकि उनके व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। पक्षियों के लिए फीडर और पानी के बर्तनों को परिसर के शांत एवं कम गतिविधि के क्षेत्रों में उचित ऊंचाई पर लटकाया गया है रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा पक्षियों को आकर्षित किया जा सके और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। 

Related posts

फरीदाबाद : पापा के दोस्त ने चाय बनाने के बहाने अपने के घर बुला कर किया जबरन बलात्कार , आरोपी शख्स फरार ,केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में, शांति और उत्साहपूर्वक हुआ करीब 60.2 प्रतिशत मतदान: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

गांव भूपानी में 4 अवैध कालोनियों में कई अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x