Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: गुर्जर महोत्सव में विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित गुर्जर महोत्सव में विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा नागर को मंच पर बुलाकर पगड़ी पहनाई गई और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि यह महोत्सव बिरादरी के लोगों को आपस में नजदीकी बढ़ाएगा और हमारी एक दूसरे के प्रति समझ में भी बढोतरी करेगा।

उन्होंने कहा कि आयोजकों ने देशभर के गुर्जर बिरादरी के खलीफाओं को एक मंच पर लाकर अपनी संस्कृति के प्रति जो अलख जगाई है, उसके आने वाले समय में नतीजे देखने वाले होंगे। विधायक नागर ने कहा कि उन्हें बुलाकर समाज ने जो सम्मान प्रदान किया है, उसके लिए वह आभारी हैं। वह समाज के साथ हर कदम पर साथ हैं। नागर ने यहां विभिन्न स्टॉल्स का भी अवलोकन किया और कलाकारों के साथ बात कर उनका हालचाल पूछा।

उन्होंने यहां नगाड़े पर भी हाथ आजमाए।  इस अवसर पर उनके पिता रूप सिंह नागर का भी समाज ने सम्मान किया और उनके अलौकिक ज्ञान के लिए आधुनिक आर्यभट्ट की उपमा दी। विधायक के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, सुरेंद्र बिधूड़ी, अमन नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के निवासियों को दिल्ली और नोएडा जाने के लिए रोजाना टोल न देना पड़े, टोल कंपनी को ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रिटायर्ड फौजी व पुलिस कर्मी को कुत्ता पालना पड़ा महंगा : पति – पत्नी -बेटे की बदमाशों ने कर दी पिटाई, पत्नी की हालत गंभीर, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर अपराधों की जांच में तेजी लाने के तीनों जोनों में साइबर सेल का गठन किया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x