Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की नई सब्जी मंडी को अगले दो -तीन दिनों में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन तोड़ देगा ,बनेगा पार्किंग ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की नई सब्जी मंडी को अगले दो -तीन दिनों में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने हटाने का मन बना लिया हैं। नगर निगम प्रशासन ने पहले दौड़ में वहां से फल फ्रूट वालों की सैकड़ों रेहड़ियों को खदेड़ दिया था तथा वहां अवैध रूप से बने कई शेडों को बुल्डोजर ने कुचल दिया था। इस संबंध में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन ने कहा कि उन्होनें पुलिस फाॅर्स के लिए बोला हुआ हैं जैसे ही उन्हें पुलिस फाॅर्स मिल जाएगी,उसी वक़्त नई सब्जी को खाली करा लिया जाएगा।
ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन का कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद की नई सब्जी मंडी को अगले दो से तीन दिनों में हटा दिया जाएगा। इन जगहों पर मल्टी स्तर का पार्किंग बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होनें टेंडर भी मांगा गया हैं। उनका कहना हैं कि इन सब्जी मंडी की वजह से सेक्टर -16 -18 की डिवाइडिंग रोड पर अक्सर जाम लगा रहता हैं जिससे दैनिक लोगों को वहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। वैसे भी नई संब्जी मंडी पार्किंग की जगहों पर पिछलें 30 -35 सालों से अवैध रूप से लगाई जा रही हैं। कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह का कहना हैं कि सब्जी मंडी वालों कप सेक्टर -16 में जगह पहले ही अलॉट की जा चुकी हैं यह लोग वहीँ चले जाएगें जहां तक रेहड़ी वाले हैं वह लोग भी वहीं पर लगा लें, नहीं तो उन्हें जहां सूविधा हो वहां लगा लें पर वहां से हटना ही पड़ेगा।

Related posts

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Ajit Sinha

डेयरी संचालक सुनील चाडक़े की घास काटने वाली तलवार से गर्दन काट कर की हत्या, हत्या का कारण अवैध संबंध, आरोपी गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x