Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 9 प्ले स्कूलों को किया सील, सेक्टर -15 ए में 2 , सेक्टर -10 -11 में 7 स्कूलें हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज रविवार के दिन हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध रूप से अलग -अलग चल रहे 9 प्ले स्कूलों को सील कर दिया,जिनमें दो स्कूल अजरौंदा, 4 स्कूल सेक्टर -10 व 3 स्कूल सेक्टर -11 में सील किए गए हैं। अधिकारी की माने तो स्कूल मालिकों के द्वारा बिना परमिशन के ही रिहायशी इलाके में प्ले स्कूलों को चलाए जा रहे थे।
एसडीओ ओ.पी. मोर के नेतृत्व में आज छुट्टी के दिन यूरो किड, मकान नंबर -डी -535 ,सेक्टर -15 ए, फ्यूचर चाइल्ड , मकान नंबर -डी -538 15 ए ,क्रैडल टू क्रेयॉन्स , मकान नंबर -269 जी एफ , सेक्टर -10 ,जुड़गेस नर्सरी ,मकान नंबर – 448,सेक्टर -10 ,लिटिल वंडर , मकान नंबर – ऍफ़ -50 ,सेक्टर -10 ,लिटिल अकरंस , मकान नंबर जे -58 ,सेक्टर -10 ,शेमरॉक महाराजा, मकान नंबर – जे -157 , सेक्टर -10 ,टेंडर किड ,मकान नंबर -जे -54 ,सेक्टर -10 व बाल बसेरा को सील कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई नगर निगम का हाईकोर्ट के आदेश पर की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति ने फूंका विधायक नयनपाल रावत का पुतला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्रेष्ठ युवा एवं युवा संगठनों के लिए आवेदन आमंत्रित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में श्री अरावली गौ -सेवा समिति ने भगवान श्रीराम व श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की, लड्डू, समोसे बांटे -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x