Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेंट्रल थाना पुलिस ने बरौली के निचे नहर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सहित लड़के को निकला, लड़के की मौत, 5 महीने से था लापता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बरौली नहर से एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार आज मिली हैं जिसमें एक शख्स की लाश पुलिस को मिली हैं जिसका नाम ललित रावत हैं। सेंट्रल थाना पुलिस ने कार सहित युवक को नहर से बहार निकाल लिए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान के शव गृह में रखवा दिया हैं। ललित रावत की गायब होने की रिपोर्ट सिटी बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हैं और इसके आगे की कार्रवाई हेतु इस केस को बीपीटीपी क्राइम ब्रांच को सौप दी गई थी।
एसएचओ राजदीप मोर का कहना हैं कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक कार बरौली पुल के निचे नहर में एक कार गिर गई हैं। इस खबर मिलने के बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और उस कार को उन्होनें बाहर निकलवाया जिसमें एक शख्स की लाश मिली हैं जिसकी पहचान ललित रावत के रूप में हुई। उनका कहना हैं कि ललित की गुम होने की शिकायत सिटी बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हैं। इस बारे में सिटी बल्लभगढ़ थाने के एसएचओ प्रीतपात सांगवान का कहना हैं कि उनसे पहले ही ललित की गुम होने की शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 346 दर्शाया गया था और इसके कुछ दिनों के बाद ही यह केस बीपीटीपी क्राइम ब्रांच के पास चली गई थी और अभी भी यह केस उन्ही के पास हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं दिसंबर 2017 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी पूरे मामले की जांच पुलिस कर रहीं हैं।


Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने आज फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक मैनेजर को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों को छोड़कर 2 दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

पलवल: 2024 में इनेलो की सरकार बनेगी तब प्रदेश के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x