Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : धुआं ही धुंआ : जिला प्रशासन ने पटाखों को जलने व बेचने पर तो प्रतिबंध लगा दिया, कूड़े के ढेरों में आग, नहीं रोक सकी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली -एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर कंट्रोल करने के उद्देश्य से दीपावली त्यौहार पर जलने वाले पटाखे पर तो जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया पर कूड़े के ढेर में लगने वाले आग कब थमेंगें यह तो जिला प्रशासन को खुद भी मालूम नहीं हैं। ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी में आर्य समाज मंदिर के सामने आज सुबह के 10 बजे कूड़े के ढेर में भयंकर आग लग गई से पूरे इलाके में काला हुआ फ़ैल गया । यह आग और ज्यादा फ़ैल सकता था,इससे पहले दमकल की गाडी ने मौके पर पहुंच कर फैलती हुई आग पर काबू पा लिया।
नगर निगम कर्मचारियों का कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कालोनी स्थित आर्य समाज के सामने इको ग्रीन के कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर लगाए हैं जोकि काफी दूर तक फैली हुई हैं और इस वक़्त इको ग्रीन के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सवाल के जवाव में निगम कर्मचारी का कहना हैं कि उसे नहीं मालूम की इस कूड़े के ढेर में किसने लगाईं हैं पर इस आग की खबर मिलते ही वह लोग मौके पर पहुंच गए और दमकल की गाडी को बुला कर लगी हुई आग को बुझा दिया गया। लोगों की माने तो बढ़ते प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट ने तो दीपावली पर्व पर पटाखे न जलाने के आदेश दिए हैं और प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती बरती हुई हैं,पर जिले के अलग -अलग कोने से कूड़े की ढेर में आग लगने की खबरें आ रहीं हैं पर उसे रोकने में जिला प्रशासन पूरी तरह से असफल क्यों हैं जिसका जवाव आम जनता जानना चाहती हैं। मंगलवार के देर शाम को एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में भयंकर आग लग गई थी व उसमें भी काफी धुआं निकलते हुए दिखाई दिया था।

Related posts

फरीदाबाद: रात में तिगांव अनाज मंडी पहुंचे विधायक राजेश नागर, कहा, किसानों को न हो किसी प्रकार की समस्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सट्टा खिला नौजवानों के जीवन को बर्बाद कर रहे 3 को दबोचा,छापेमारी की लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट चार्मवुड कॉलोनी में आज निगम का चला पीला पंजा, बीजेपी पार्षद को भी नहीं बख्शा, तोड़ डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x