Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग से क्या प्रदूषण नहीं बढ़ता,पटाखे को जलने से रोक दिया, इस आग को कौन रोकेगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : दिल्ली -एनसीआर में बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे न जलाने के आदेश दिए थे पर जिले में आज भी जगह -जगह कूड़े के ढेरों में आग जलाने का सिलसिला बदस्तूर धड़ल्ले से जारी हैं फिलहाल ताजा मामला एनएचपीसी स्थित मेट्रो स्टेशन के पास का सामने आया हैं वहां पर कूड़े के ढेर में इस वक़्त जबरदस्त आग लगी हैं, जिसे बुझाने का कतई प्रयास नहीं किया जा रहा हैं।
चश्मदीद सरदार कुलदीप सिंह का कहना हैं कि वह ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लैट नंबर -1701 ,ब्लॉक ए में रहते हैं आज वह रात तक़रीबन 8 बजे अपने गाडी से नेशनल हाइवे 2 स्थित मेट्रो स्टेशन से गुजर रहे थे तो उनकी नजर अचानक कूड़े की ढेर में लगी जबरदस्त आग पर पड़ी। लगी इस आग से काले -काले जबरदस्त धुएं निकल रहे थे जोकि आमजनों के सेहत के लिए काफी नुक्सान दायक हैं। उनका कहना हैं कि एक तरफ तो दीपावली त्यौहार के पावन अवसर पर पटाखे बेचने व जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसे इस दीपावली पर्व न के बराबर ही लोग पटाखे को छोड़ पाएंगें पर ऐसे लोगों का क्या करेंगें जो कूड़े के ढेरों में सरेआम आग लगा कर चुपके से खिसक जाते हैं। जरुरत इसकी भी जिम्मेदारी किसी जिम्मेदार अधिकारी को सौपने की। उनका कहना हैं कि दीपावली तो साल में एक बार आता हैं पर इस तरीके से रोजाना कूड़े के ढेरों में आग लगाए जा रहे हैं इसे और गंभीरता से रोकने की जरुरत हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा पुलिस का दबदबा पिछले 20 महीनों में 17 बार नंबर-1

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पीयूष ग्रुप के चेयरमेन अनिल गोयल की आज कोर्ट में पेशी के दौरान हुई मौत, धोखाधड़ी के 120 मुकदमे दर्ज हैं।

Ajit Sinha

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो का ऐतिहासिक समझौता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x