Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में रिहायशी प्लाटों पर ऑफिस और दुकानें बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, जिसे देखो, जहां देखो, जिसका जहां दांव लगता हैं, वह वहां अवैध दुकानें और ऑफिस बनाए जा रहे  है , हालांकि की नवनियुक्त डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने ऐसे कमर्शियल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कल वीरवार को 200 से अधिक दुकान मालिकों के दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए है।

इसमें सभी दुकान मालिकों को मात्र 10 दिनों तक का समय दिया गया है। इन 10 दिनों में खोले गए दुकानों के मालिकों को अपने-अपने  परमिशन के कागजात को डीटीपी इंफोर्समेंट कार्यालय में पहुंच कर अवश्य दिखाना होगा,नहीं तो विभाग के द्वारा खुले हुए सभी दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई निश्चित तौर होना तय है। ताजा मामला यह है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट न. 2226,और 1625 बन रहे अवैध नव निर्माणों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस संबंध डीटीपी इन्फोर्समेंट राहुल सिंगला का कहना हैं कि आज वह बाहर है,आकर करके इन दोनों निर्माणाधीन निर्माणों की जांच करके निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शुभम अग्रवाल का कहना है कि ग्रीन फील्ड के प्लॉट नंबर -2226 मेरा खुद का है। और मेरे पिताजी बुजुर्ग है, उनके चलने फिरने में बहुत ज्यादा दिक्कत है,इसलिए वह 800 गज जमीनों में से मात्र  300 गज जमीनों पर अपने पिताजी के रहने के लिए,नीचे कंसल्टेशन के ऑफिस बना रहे है।  किसी ने कॉलोनी में अफवाह उड़ा दी है कि दुकानें बना रहे है ,ये बिल्कुल गलत है। और लोग फोन करके उनसे रंगदारी मांग रहे है, ब्लैकमेल कर रहे है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यह निर्माण पूरा होने के बाद वह खुद परमिशन ले लेंगे।

इस तरह से ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ वह जल्द ही एक्शन ले लेंगे। इस बारे में अपने वकील को अवगत करा दिया है। कुछ लोग उनकी बन रही बिल्डिंग का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया है। फोटो डालने वाले के खिलाफ जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह जरूर करेंगे। इसके अलावा प्लॉट नंबर-1625 पर पहले से फ्लैट्स बने हुए है , और सड़क की साइडों में पहले से दुकानें खोली हुई जोकि बिल्कुल गलत है, इसके वावजूद आगे के बरांडे के ऊपर दीवारे खड़ी करके उस पर छत डाल कर दुकानें बना दी है , ताकि दुकान मालिक को हर महीने किराए के तौर पर मोटी रकम प्रति माह मिलती रहे। इस खबर में तस्बीर प्रकाशित की गई है, को आप खुद देख सकते है। बहुत ही बुरी तरह से अवैध दुकानें बनाई गई है। इन मामलों को डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग को गंभीरता से चेक करना चाहिए, और इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करना चाहिए।  

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की सड़क पर दौड़ता दिखा सांप अजगर, बारिश की वजह से सावन के महीने में अक्सर निकलते हैं ये सांप।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट का कार्यकाल पहली जून, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शनिवार को 17 लाख 94 हजार 552 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x