Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्री गणपति महोत्सव आज से शुरू, महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा ढोल नगाड़ो संग निकाली गई शोभा यात्रा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 6 सितम्बर कों गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा 5बी- 81 से उत्सव स्थल गांधी कॉलोनी तक निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जय घोष से हुई। इस वर्ष मंडल द्वारा भव्य श्री राम मंदिर के तहत पंडाल की साज सज्जा की गई है। यात्रा में सभी वर्ग के व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे, सभी ने खूब नाचा गाया. रास्ते में जहा जहा गणेश प्रतिमा की यात्रा रुकी वहा वहा लोग बाप्पा का आशीर्वाद लेने से खुद को रोक न पाए.

मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल ने बताया की गणेश उत्सव का आयोजन बाल गंगाधर तिलक जी ने सभी जाती के धर्म लोगो को इकठा करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का आयोजन किया.मंडल द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ढोल एवं डीजे की धुन पर यात्रा शुरू एवं उत्सव स्थल तक पहुँची।शोभायात्रा में मंडल के राजेन्द्र पांचाल,चिंतामणि, विनय , सुधाकर पांचाल, यशवंत पांचाल, लक्ष्मण पांचाल, रविन्द्र, प्रवीन राठोड, तेजस, कर्ण शर्मा, हरेन्द्र, सचिन पांचाल, शेखर, उत्तम कुमार, रोहित, अक्षय, विनय रोहिल्ला, मीनाक्षी पांचाल, भारती पांचाल, किरण पांचाल, निशा, पौर्णिमा, भावना पांचाल, गायत्री पांचाल एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल द्वारा 7 सितम्बर कों श्री गणेश प्रतिमा की पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की जाएगी।

Related posts

विकास चौधरी की हत्या करने वाले शूटर सचिन और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में लगी गोली,पकड़ा गया

Ajit Sinha

दिल्ली-जयपुर रूट पर अवैध रूप से चल रही 369 प्राइवेट बसों को छापेमारी कर पकड़ा, एक करोड़ से अधिक की वसूली- मूलचंद

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस की महिला प्लाटून परेड में रही प्रथम,14 पुलिस कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x