Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

दिल्ली-जयपुर रूट पर अवैध रूप से चल रही 369 प्राइवेट बसों को छापेमारी कर पकड़ा, एक करोड़ से अधिक की वसूली- मूलचंद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली-जयपुर रूट पर अवैध रूप से चल रही 369 प्राइवेट बसों को छापेमारी करके पकड़ा गया है। इन बसों से परिवहन विभाग ने 1 करोड 11 लाख 75 हजार 650 रुपये की वसूली की गई है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले काफी समय से उन्हें दिल्ली-जयपुर रूट पर अवैध रूप से चल रही प्राइवेट बसों के संबंध में शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने रोहतक, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और पलवल जिलों में टीम गठित की गई। इन टीमों ने 5 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में दिल्ली-जयपुर मार्ग पर 369 बसें अवैध रूप से चलती मिली। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस तरह की छापेमारी आगे भी चलती रहेगी। परिवहन विभाग करों, परमिट शुल्क आदि के राजस्व के रिसाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी नागरिक अवैध रूप से चल रही बसों के संबंध में शिकायत परिवहन विभाग को भेज सकता है। ऐसी शिकायतों पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बेहतरीन खबर: फरीदाबाद जिला में अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, 3 को डिस्चार्ज किया गया हैं। डा. राम भगत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण विश्वकर्मा हत्याकांड में दो और आरोपियों किया गिरफ्तार हैं,जमीनी विवाद बना हत्या कारण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने आज 24 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x