Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -12 में108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने कलश यात्रा में लिया भाग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :सेक्टर 12 हुड्डा ग्राउंड में चल रहा है 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्य संसदीय सचिव एवं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने कलश यात्रा में भाग लिया! इस अवसर पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार सहित काफी संख्या में भक्त जन मौजूद थे।

शारदा राठौर ने कहा की धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने से मन को शांति मिलती है जो आपसी भाईचारे का संदेश भी देती है ऐसे कार्यक्रम में दूर-दराज से आए हुए लोग भी शामिल होते हैं इसलिए हमें समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए! अखिल भारतीय गायत्री परिवार की तरह अन्य सामाजिक संगठनों को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को करवाते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यज्ञ में आहुति डालकर शांति बनाए रखने की कामना की जिला महिला कांग्रेस की। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर अशोक कश्यप, सुरेंद्र कटारिया, विनीता देवी, चंद्रप्रभा, पिंकी, मुख्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Related posts

पैसे छीनने की झूठी सूचना देने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 12.50 लाख रुपये बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-30 की कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड में गुर्जर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मंत्री राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने किए दीवाली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के ख़ास इंतजाम किए गए हैं: एडीजीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x