Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :गांव कबूलपुर रेती माफिया ने चौकीदार महेंद्र सिंह को पुलिस की मुखबरी करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी,केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : तिगांव थाना क्षेत्र के कबूल पुर में सीआईए स्टाफ बन कर एक चौकीदार को मोबाइल फोन पर गोली मार कर खत्म करने की धमकी देने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस प्रकरण में एक मुकदमा तिगांव थाना पुलिस ने दर्ज किया हैं, इसके बाद में पता चला कि वह शख्स सीआईए स्टाफ नहीं,बल्कि रेत माफिया हैं। इसके आगे की कार्रवाई के बारे में जानने के लिए तिगांव एसएचओ वरुण दहिया से संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया।
सरदार महेंद्र सिंह निवासी गांव कबूल पुर ने थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि वह 22 अक्टूबर की रात को पौने ग्यारह बजे के करीब खेत पर चौकीदारी के लिए जा रहा था। रास्ते में एक फार्म हॉउस के पास एक गाडी में 7 -8 लोग मौजूद थे जिसमें एक पुलिस वाला था ने उसे रोक लिया और उससे पूछने लगा कि यहां पर यमुना नदी से ट्रैक्टर पर रेती चोरी होती हैं। उसने उसे बता दिया की प्रति दिन रात के 10 से 11 के बीच में ट्रैक्टर पर रेत माफिया रेती चोरी करते हैं इसके बाद वह वहां से खेत पर चौकीदारी करने के लिए चला गया। उनका कहना हैं कि 24 अक्टूबर को उसके मोबाइल फोन पर संजय निवासी हनुमान नगर, भारत कालोनी,फरीदाबाद का फोन आया की तुमने मेरी रेती चोरी करने की बात, पुलिस से मुखबरी की हैं। इस कारण से सीआईए पुलिस ने मेरी रेती से भरी हुई एक ट्रैक्टर पकड़ ली हैं।
कल सुबह तुझे गोली मार देंगे। उनका कहना हैं कि इसके बाद संजय ने कई अलग -अलग नंबरों से उसे कई बार लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा ,जिससे वह बिल्कुल घबरा गया और इस घटना क्रम की सूचना उसने अपने मालिक नेतराम शर्मा को दे दी। इसके बाद वह अपने खेत मालिक नेतराम शर्मा के साथ तिगांव थाने में पहुंच गए और उसकी एक शिकायत पुलिस को दे दी। दिए गए शिकायत पर तिगांव थाना पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मुकदमा नंबर -222,भारतीय दंड सहिंता की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इस केस की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। खेत मालिक नेतराम शर्मा का कहना हैं कि जब वह तिगांव थाने में पहुंचे और पुलिस को उन फोन नंबरों दिया जिससे सरदार महेंद्र सिंह,चौकीदार को गोली मार कर हत्या करने की धमकी दिया गया था। इन नंबरों के बारे में डिटेल से जानकारी प्राप्त की गई तो महिला व परुषों के नाम रजिस्टर हैं। इनमें से कोई भी शख्स पुलिस वाला नहीं हैं और नाही किसी पुलिस ने रेती से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा हैं। यह पुलिस के जांच के दौरान पता चलेगा की यह लोग कौन हैं और इस तरह से एक चौकीदार महेंद्र सिंह को गोली मार हत्या करने की धमकी देने का क्या मतलब हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश बंसल के आज हुए सेवानिवृति विदाई समारोह में निगमायुक्त मोहम्मद शाईन हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेक्सा इलेक्ट्रॉनिक्स की दूकान से लाखों की एलईडी टेलीविजन व मोबाइल फोन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश व प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम हैं और 18 दिसंबर को भ्रामक पार्टी की सूपड़ा साफ़ कर देगी जनता, अवतार भड़ाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x