Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच पलवल की टीम और 30 किलो ग्राम चांदी और 8 लाख रुपए की नगदी की लूट में शामिल मुख्य आरोपित के बीच मुठभेड़-लगी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल क्राइम ब्रांच की टीम और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर एक व्यापारी से दिनांक 11 मार्च 2026 को 30 किलोग्राम चांदी और 8 लाख रुपए की लूट के मामले में वांछित अपराधी , जिसका नाम मुस्तकीम के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली अपराधी के पैर में लग गई। और वह निचे गिर गया। और पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। घायल अवस्था में उसे पलवल जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक अदद देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखे बरामद की गई है। अपराधी मुस्तकीम पुत्र खलील निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, कोसी कलां, उत्तर प्रदेश पर हत्या , लूट , डकैती जैसे कई संगीन मुकदमे में वांछित था। अब तक चांदी लूट मामले में कूल 8 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है, और लूटे गए चांदी में से 20 किलो ग्राम चांदी और 70 हजार रुपए नगद बरामद किए जा चुके है। आज यह मुठभेड़ पृथला -छपरौला रोड पर हुई है ,इस मामले में थाना गदपुरी , पलवल में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले 4 दिनों में ये चौथा मुठभेड़ है।

Related posts

फरीदाबाद: टूटी सड़को के मरम्मत के कार्य को निर्धारित समयाविधि में पूरा कराए : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से प्रभावित होकर उनकी फौज में लाखों की संख्या में लोग भर्ती हो रहे थे-राजेश नागर

Ajit Sinha

फर्जी अन्तर्राष्टीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 26 लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x