Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :शनिवार को सेक्टर-12 शहीद स्मारक गेट, टाऊन पार्क में पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक सभा का आयोजन किया जा रहा है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद के सामाजिक संगठन, रोटरी क्लब अरावली व युवा समाजसेवी सुमित गौड़ के द्वारा 9 मार्च शनिवार को सेक्टर-12 शहीद स्मारक गेट, टाऊन पार्क में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से एक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में जहां पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी वहीं उनके आश्रितों को भी सहयोग किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी सुमित गौड़ ने बताया कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है कि हमारे वीर सैनिक देश की सरहदों पर दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है, तभी हम चैन की नींद सो पाते है।



उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना ने पूरे देश को झकझोंकर रख दिया है और इस घटना में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह सभा आयोजित की जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना और उन्हें अपने देश की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाली इस सभा में फरीदाबाद के लोग बढ़चढक़र हिस्सा लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे। उन्होंने बताया कि इस सभा में अटाली के शहीद पैरा कमांडो संदीप के परिजन भी आएंगे और उन्हें इस दौरान सहयोग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नेक कार्य में अपनी भागेदारी निभाएं। .

Related posts

फरीदाबाद: छत पर नहा रही दो बच्चियों पर आसमानी बिजली गिरी, बुरी तरह से झुलसीं

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग:फरीदाबाद में कोविड-19 के 1764 नए मामले पॉजिटिव आए-उपायुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

नारायणा ई टेक्नो स्कूल में क्रिसमस कार्निवल में शामिल हुए, कहा पर्वों एवं त्यौहारों में भागीदारी से बढ़ता है भाईचारा: राजेश नागर 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x