Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; स्विफ्ट कार में सवार 4 बदमाश केला ब्यापारी से 17 लाख रूपए छीन कर हुए फरार, जल्द पकड़ें जायेगें , कुलदीप सिंह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सेक्टर -4 इलाके से आज दिन दहाड़े एक केला ब्यापारी से कार में करीब चार बदमाश नोटों से भरा बैंग छीन कर फरार हो गए। पुलिस की मानें तो बैंग में तक़रीबन 17 लाख रूपए कैश  बताएं गए हैं ,पुलिस का कहना हैं कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत पीड़ित पक्ष की तरफ से प्राप्त नहीं हुई हैं आने पर तुरंत उचित कार्रवाई कर दी जाएगी।

सेक्टर -7 थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना हैं कि रवि जोकि केला ब्यापारी हैं आज सुबह करीब 11 बजे अपने स्कूटी पर नोटों से भरा बैग लेकर सेक्टर -4 के रास्तें किसी पार्टी को देने के लिए जा रहा था कि उसकी स्कूटी एक स्विफ्ट कार से टकरा गई जिसके बाद कार से 3 से 4 लोग निकलें और उसके साथ झगड़ा करने लगे। जब कार वालों ने केला ब्यापारी रवि से कार पर लगे निशान को तुरंत ठीक करवानें बात  की तो पीड़ित रवि ने उनके सामने पैसा न होने की इक्छा जताई जिस पर उन बदमाशों ने रवि के थैले को चेक किया जिसमें काफी रुपया भरा हुआ और उस थैले को रवि से छीन कर वह लोग फरार हो गए के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए दिशा निर्देश।

Ajit Sinha

घोटालेबाज के अरेस्ट पर विधायक नीरज शर्मा बोले, छोटी मछलियों को पकड़कर बड़े मगरमच्छों को बचाना चाहती है सरकार

Ajit Sinha

मतगणना से पहले मतगणना में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x