Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीएम फ्लाइंग के आरएमपी डॉक्टरों के क्लीनिकों में छापे से हड़कंप, 8 फर्जी आरएमपी डॉक्टरों को किया पुलिस के हवालें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सीएम फ्लाइंग व सरकारी डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अलग -अलग हिस्सों में आरएमपी डॉक्टरों के क्लीनिकों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा हैं, खबर लिखे जाने तक इस टीमों ने नौ आरएमपी डॉक्टरों की क्लीनिकों में छापामारी की इनमें से आठ डॉक्टरों को पुलिस के हवाले किया जा चूका हैं और उनकी छापेमारी का सिलसिला अभी भी धड़ल्ले से जारी हैं।
सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सुभाष सिंह का कहना हैं कि आज फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अलग -अलग हिस्सों में आरएमपी डॉक्टरों के क्लीनिकों में छापेमारी हेतु चार टीमें गठित की गई जिसमें डॉक्टरों की टीमें  भी शामिल हैं। उनका कहना हैं कि उन डॉक्टरों के नाम पूजा चौधरी, रमेश, हरजिंद्र व एक अन्य हैं।  खबर लिखे जाने तक उनकी टीमों ने नौ आरएमपी डॉक्टरों के क्लीनिकों में छापेमारी की कार्रवाई की जिनसे अपनी प्रैक्टिस करने की डिग्री दिखाने हेतु बोला गया जिनमें से एक ही डॉक्टर ने अपनी डिग्री दिखा पाया और बाकि के आठ डॉक्टरों ने अपने डिग्री को दिखानें में असमर्था जाहिर की।
 उनका कहना हैं कि पकडे गए डॉक्टरों के पास से अंग्रेजी दवाओँ का जखीरा बरामद किए गए हैं, यह डॉक्टर लोग काफी समय से मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे इस वजह से आज सीएम फ्लाइंग व डॉक्टरों की संयुक्त टीमों ने शहर के अलग -अलग हिस्सों में आरएमपी डॉक्टरों की दुकानों में छापामारी की। जिससे फर्जी आरएमपी डॉक्टरों को सही जगहों पर पहुंचाया जा सकें और उनका सही स्थान नीमका जेल हैं।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिला फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था के रखरखाव हेतु नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट : विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में “THE NAIN HOMES” का केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल ने केक काटकर किया उद्घाटन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृष्णपाल और महेंद्र प्रताप, दोनों ही दिग्गज और धुरंधर प्रत्याशी हैं आइए जानते हैं इनके राजनीतिक इतिहास के बारे में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x