Athrav – Online News Portal
Uncategorized

पलवल : धुंध की वजह से नेशनल हाइवें -2 पर गांव आल्हापुर के समीप 15 से 20 गाड़ियां टकराई एक महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल की खबर हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

पलवल : नेशनल हाइवें -2 पर स्थित अल्हापुर गांव के समीप आज प्रात : करीब साढ़े सात बजे धुंध के कारण एक -एक करके करीब 15 से 20 गाड़ियां आपस में भीड़ गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को अलग -अलग अस्पतालों में ईलाज चल रहा हैं। खबर लिखे जाने तक सिटी पलवल थाने की पुलिस रास्ता चालू करवाने हेतु  तेजी से कार्य कर रही थी।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी पलवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह नेशनल हाइवे 2  पर आल्हा पुर गांव के समीप धुंध के कारण एक -एक करके तक़रीबन 15 से 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई जिसमें सेंट्रो कार में सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जो जो गाड़ियां एक -एक करके जबरदस्त  तरीके से टकराई हैं उन गाड़ियों के नाम हैं : स्कूल, हरियाणा रोडवेज, उत्तरप्रदेश रोडवेज की बसें, ट्रक, कंटेनर, सफारी गाड़ी, सेंटरों कार व वैगनार कारों के साथ आदि गाड़ियां शामिल हैं।  खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी थी।

Related posts

समाजवादियों का काम ही बोलता है: अखिलेश यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कालोनी के एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रूपए के गहने व नगदी चोरी करके ले गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहले भाजपा सरकार बरसे, फिर पदयात्रा, उमरी भीड़-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x