Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को आने वाले बारिश के मौसम में रेलवे अंडरपास में जलभराव से जल्द निजात मिलेगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को आने वाले बारिश के मौसम में रेलवे अंडरपास में जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए आज पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। इस पाइपलाइन का नारियल फोड़कर क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा व वार्ड नंबर 21 के पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस पाइप लाइन डालने का कार्य पौने चार करोड़ रूपए की लागत की जा रही है। यह पाइप लाइन लगभग ढेड़ महीने में बन कर तैयार हो जाएगी। फिर हमेशा के लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी व आसपास के सोसायटियों , कॉलोनियों व गांवों के लगभग 50000 निवासियों को राहत मिलेगी।

विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने आज आयोजित उद्घाटन कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 4 मई 2025 को फरीदाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आने वाले है। इस आगवन पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी को संभवता फरीदाबाद नगर निगम में शामिल किए जाने पर पूर्ण रूप से चर्चा होगी,और शामिल किया जा सकता है। यहां के विकास कार्य के लिए उनके राजनितिक गुरु केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में इतना ज्यादा विकास कार्य करों कि समस्या नाम के शब्द हमेशा के लिए खत्म हो जाए।उन्होंने कहा कि आज पौने चार करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास में पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया जा रहा है ,डाली जा रही पाइप लाइन से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, ओमेक्स सोसायटी , ग्रीन वैली, कालोनियों व गांवों के लगभग 50000 से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।

जो रेलवे अंडरपास के रास्ते रोजाना दिल्ली,नॉएडा,गाज़ियाबाद फरीदाबाद व अन्य स्थानों पर आने जाने के लिए इस्तेमाल करते है। जिन्हें अंडरपास में जलभराव होने की वजह रेलवे लाइन पार करके व बड़खल पुल व पह्लादपुर, दिल्ली के रास्ते, लंबे दुरी तय करके आना – जाना पड़ता था। अब यहां के निवासियों को मात्र ढेड़ महीने का और इंतजार करना पड़ेगा।पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि ग्रीन फील्ड में फोगिंग का कार्य भी किया गया है , जिससे यहां के निवासियों को बढ़ते हुए मच्छरों के तांडव से निजात मिल सकें। आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी के तीनों ब्लॉकों में फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा की गई है। इस अवसर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव बी के टंडन , कोषाध्यक्ष एन के शर्मा, राजा कुलजीत , रतन लाल , ग्रीन वैली रेजिडेंट वैलफेयर के प्रधान मनीष, बी आर रहेजा, अंकुर गुप्ता , दीपक धवन , श्रवण राय ओमेक्स हिल्स , कैलाश गुप्ता अध्यक्ष सीनियर सिटीजन ,जितेंद्र शर्मा , हरि निवास भड़ाना , श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान अमितपाल, शशि मेहंदीरत्ता, रीता तलवार , गुड्डी तनेजा व रीना अरोड़ा उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की मिलीभगत से नहरपार के वजीरपुर रोड पर कई अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाई जा रहीं हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंग्रेजी वाइन शॉप के सेल्समेन से पिस्तौल के नौक पर दो लुटेरों ने लूटे 16000 रूपए कैश , केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा, जो गत 19 जनवरी को करवाई गई थी, का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x