Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: देश में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन करेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का फरीदाबाद के गोपाल गार्डन में हुए जोरदार स्वागत और सफल जनसभा के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्वागत समारोह एवं जनसभा में आए सभी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस जनसभा ने फरीदाबाद में हुई अब तक की सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए क्योंकि जिस प्रकार से राहुल गांधी के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए लोगों में एक जुनून था, वह आज से पहले किसी भी रैली में नजर नहीं आया। यहां जारी प्रेस बयान में लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए 31 घोड़ो,31 नगाड़े,101 ढोल, एनएसयूआई , महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं की भारी उपस्थिति और टीम लखन सिंगला के 253 सदस्यों के कार्यप्रणाली की चहुं ओर प्रशंसा हो रही है। 

सिंगला ने कहा कि इस यात्रा में न केवल कांग्रेस बल्कि अन्य पार्टियों व दलों के कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर इस यात्रा का समर्थन करते हुए इसे देशहित में बताया क्योंकि राहुल गांधी की यह यात्रा राजनैतिक नहीं बल्कि देशभर में आपसी भाईचारा व सद्भावना की भावना को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई है। यह यात्रा जहां-जहां जा रही है, वहां-वहां नफरत को खत्म करके मोहब्बत की अलख जगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जिस प्रकार से हजारों लोगों का जनसमूह राहुल गांधी के साथ चलने के लिए उमड़ा, उससे यह साबित हो गया है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। लखन सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद के इतिहास में 23 दिसम्बर का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है, इस दिन राहुल गांधी का इस शहर में आना किसी उत्सव से कम नहीं था,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी उनके प्रति अपार स्नेह उमड़ रहा था। सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी की इस यात्रा से घबराने लगी है और बीजेपी अब वह कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर इस यात्रा को रोकना चाहती है, लेकिन यह जनसैलाब अब थमने वाला नहीं है बल्कि जो संकल्प इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने लिया है, वह उसे पूरा करके ही रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस यात्रा का जिस प्रकार से स्वागत हुआ है, उसने पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कुशल राजनैतिक सोच का परिचय दिया है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साए की तरह राहुल गांधी के साथ रहे और उन्हें पूरे हरियाणा की विस्तृत जानकारी दी और इस यात्रा में सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी दिन-रात एक कर दिए।

Related posts

फरीदाबाद : विजिलेंस की टीम ने डबुआ थाने में तैनात एएसआई देवेंद्र को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गांव सीकरी में लगभग 7 एकड़ जमीनों पर विकसित एक कॉलोनी की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने सराय थाना के एसएचओ सहित 3 इंस्पेक्टरों, दो चौकी इंचार्जो व एक एसआई का किया तबादला,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x