Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड का प्रणव सूरमा खेल “क्लब थ्रो” में 3 गोल्ड सहित कुल 14 मेडल जीत कर देश का नाम दुनिया में कर चुके हैं।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी का एक दिव्यांग बेटा प्रणव सुरमा देश -विदेशों में खेल “क्लब थ्रो एंव डिस्कस थ्रो” में अब तक 14 मेडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन कर चुके हैं, और उनका खेल में मेडल लाने का सिलसिला अभी जारी हैं। जीते गए मेडलों में 3 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल व 3 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव सूरमा की उम्र मात्र 28 साल हैं, और वह मकान नंबर -1685, नजदीक मिल्खा सिंह पार्क , ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद, हरियाणा में अपने पिता संजीव सूरमा ,मां दीपिका सूरमा व बहन भाविनी सूरमा,दादा केवल किशन सूरमा,चाचा संजय सूरमा ,चाची रेशमी सूरमा के साथ रहते हैं, और ये प्रणव सूरमा व्हीलचेयर पर ही चलते और खेलते हैं। जो कि अलग और खास तरह का हैं।

संदीप सूरमा का कहना हैं कि प्रणव सूरमा उनका बेटा हैं , और उसकी उम्र 28 साल हैं। उसने वर्ष – 2018 में खेल “क्लब थ्रो” बेंगलुरु में खेला, इसके बाद वर्ष -2019 में चाइना के बीजिंग में आयोजित खेल में सिल्वर मेडल, वर्ष-2022 में टुनिशिया में गोल्ड मेडल, इस वर्ष -21 मई 2023 को सर्बिया  में आयोजित खेल में गोल्ड मेडल जीते हैं। उनका कहना हैं कि वर्ष -2018 से लेकर 21 मई 2023 तक प्रणव सूरमा ने कुल 14 मेडल जीते हैं, इनमें 3 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल व 3 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। 

गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव सूरमा दिव्यांग होने की वजह से अपने पैरों के ऊपर ठीक ढंग से खड़े नहीं हो सकते हैं पर देश का नाम दुनिया में रोशन करे , इनकी ये दिली चाहत ने आज इस लायक भगवान ने उन्हें बनाया हैं, बस अब जरुरत हैं इन्हें प्रोत्साहित करने, और हिम्मत और हौसल दिलो जान से बढ़ाने की, इसके लिए देश की जनता की आर्शीवाद की।

Related posts

फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमित के 155 नए मामले आए हैं।

Ajit Sinha

भारतीय नौसेना की मैराथन पहुंची फरीदाबाद,बड़खल स्थित इंडियन ऑयल के पंप पर किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात खोरी गांव, सूरजकुंड में एक व्यक्ति चोट मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x