Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस कर्मी मनोज पर सरेआम कातिलाना हमला करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सेक्टर-58 पुलिस ने हवलदार मनोज पर कातिलाना हमला करने में शामिल दो आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपित महिलाओं के खिलाफ थाना सेक्टर -58 थाने में भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। गिरफ्तार   किए गए महिलाओं के नाम चिंता देवी पत्नी जयपाल और गीता पत्नी तोताराम निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद है।

पुलिस के मुताबिक  थाना सेक्टर- 58 एरिया में आने वाली राजीव कॉलोनी का है जहां पर  20 अक्टूबर- 2020 को मुख्य सिपाही मनोज अपने बीट एरिया में वेद प्रकाश की दरखास्त पर जांच करने एवं गणमान्य लोगों से मिलने के लिए राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद  गया था। जब वह चिंता देवी की दुकान के सामने पहुंचा तो वहां पर खड़े एक शख्स  से उसने वेद प्रकाश के मकान का पता पूछा तो उसने देखा कि सामने दुकान पर एक औरत चिंता देवी एक ग्राहक को सरेआम अवैध रूप से शराब का पव्वा दे रही थी। हेड कांस्टेबल मनोज ने देखा कि दुकान के अंदर आरोपित  महिला चिंता देवी के बेटे अमित और सुमित गैरकानूनी तरीके से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे थे।

हवलदार मनोज ने यह सब अपने मोबाइल में फोटो खींच लिया और इस बारे में थाना में फोन किया।  दुकान पर मौजूद आरोपित  चिंता देवी की पुत्री रजनी एवं गीता ने आवाज लगाई और कहा कि यह पुलिस वाला है और इसने हमारे फोटो खींच लिए हैं। महिला के द्वारा चिल्लाने पर 7-8 लड़के आ गए और हवलदार को चाकू एवं लाठी-डंडों से बुरी तरह घायल कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस मामले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा नंबर- 491 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला चिंता देवी और गीता को गिरफ्तार किया है। ,,,अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धर पकड़ कर रही है उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना सेक्टर- 58 पुलिस टीम ने दोनों महिला आरोपितों  को अदालत में पेश कर 14 दिन के लिए जुडिशल नीमका जेल भेजा है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 18 आईएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश

Ajit Sinha

अनाधिकृति अतिक्रमण को हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त -नेहा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने गला काट कर की थी, डीएलएफ क्राइम ब्रांच तीन आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!