Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सैर कर रही महिला से सोने की चैन छिन्ने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मात्र 4 घन्टे मे धर दबोचा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदबाद:थाना आदर्श नगर पुलिस ने सैर कर रही एक महिला से सोने की चैन छीनने वाले दो आरोपितों को कल सोमवार को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। आरोपितों की पहचान राजकुमार निवासी मलेरना,बल्ल्भगढ़ व सम्मी वर्मा निवासी सैक्टर-62, फरीदबाद के रुप मे की गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन बरामद कर ली हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  आरोपितों ने बीते सोमवार को सैक्टर- 62 एरिया, नजदीक बैनर जी क्लीनिक के पास शाम के लगभग 7 बजे सैर कर रही महिला पुष्पा देवी निवासी सैक्टर- 62 से सोने की चैन छिनकर फरार हो गए थे। जिस पर आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए के तहत मामला आदर्श नगर थाना मे दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर मे तैनात मुख्या सिपाही वेदराम को सूत्रो के हवाले से सूचना  मिली की दोनों  आरोपित सैक्टर- 62 एरिया मार्किट मे घुम रहे है जिस पर मुख्य सिपाही वेद  राम ने अधिकारीयो को सुचित कर साथी सिपाही जय कुमार को साथ लेकर मौके पर रेड कर दोनों आरोपितों  को रात समय करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ पर आरोपितों ने बताया कि उन्होंने पैसा के लालच और अपने शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों  से वारदात मे इस्तमाल कि गई स्प्लेंडर मोटरसाईकिल और महिला से छिनी गई सोने की चैन बरामद की है। आरोपितों  को आज अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : जुनैद की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से की गई थी यह खुलासा पांचवा मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद किया गया। एसएसपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:राजेश भाटिया

Ajit Sinha

हरियाणा: सुरक्षित होता सफरः हरियाणा में इस साल सड़क हादसों में 20 प्रतिशत की कमी-डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!