Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपित को संगरूर से पुलिस ने किया अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी थाने की पुलिस टीम ने आज सोशल मीडिया पर एक महिला को अश्लील मैसेज वाले शख्स को संगरूर से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित शख्स का नाम जीवन ज्योति हैं जो संगरूर का रहने वाला हैं। ये शिकायत एनआईटी की रहने वाली एक महिला ने एनआईटी में दर्ज कराई थी , जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोपित फॉलो करता था। और उसे अश्लील शब्द मैसेज के तौर भेजता था। अब ये शख्स पुलिस गिरफ्त में हैं।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम जीवन ज्योत है जो संगरूर का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ एनआईटी थाने में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने एनआईटी एरिया की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे थे। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपित पिछले 5-6 महीने से उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा है और उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रखा है। शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई।

साइबर तकनीक के आधार पर आरोपित के संगरूर में होने का पता चला जिसके पश्चात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की अगुवाई में गठित की गई टीम ने संगरूर में रेड डाली और आरोपित को मौके से अरेस्ट करके फरीदाबाद लाया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित जिम करता है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है तथा महिलाओं के साथ फ्रेंडशिप करके उनके साथ अश्लील बातें करता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन में तबादलों का सिलसिला जारी, आज दो थानों के एसएचओ सहित 68 पुलिस कर्मी इधर से उधर -लिस्ट पढ़े  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑड-ईवन खत्म कर पूरे बाजार खोलने की अनुमति दे प्रशासन : जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सिपाही,सोनल के साथ लिव -इन रिलेशनशिप ,दोनों एक- दूसरे पर करते थे शक,सोनल की हत्या वजह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x