Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला से शारीरिक संबंध व आपत्तिजनक वीडियो बनाने व धमकी देने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एक महिला शारीरिक संबंध बनाने व आपत्तिजनक वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देने के एक मामले में एक मेडिकल स्टोर के संचालक को एनआईटी महिला थाने की टीम ने आज रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम शाहरुख़ उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी गौछी , फरीदाबाद है।   

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 23 निवासी एक महिला ने महिला थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शाहरुख नाम के लडके को 4/5 साल से जानती है जो गोच्छी में एक मेडिकल स्टोर चलाता है। एक दिन शाहरुख उसे एक होटल ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए तथा उसकी अश्लील फोटो व विडियो भी बना ली और शिकायत करने पर फोटो व विडियो वायरल करने की धमकी दी। जिस शिकायत पर महिला थाना एनआईटी  में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है  कि मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी की टीम ने शाहरुख (26) निवासी  गोच्छी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको  न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद : ‘व्यवहार परिवर्तन संचार’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन,समाज में बदलाव लाने का अहम माध्यम है, डॉ. सुपर्ना दत्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कॉलेज छात्रों की 7.46 लाख रुपये फीस गबन करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

Ajit Sinha

कारोबारी के बेटे इशांत को किडनेप कर ले जा रहे दो आरोपितों को आगरा पुलिस ने पकड़कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x