Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल ने 3 दिन पूर्व गांव में हुई डकैती के मामले में दो डकैतों को गिरफ्तार किया, घर में अकेली औरतें,निशाना बनाते थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल ने आज तीन दिन पूर्व पाली के एक घर में हुई डकैती के मामले में दो डकैतों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो दोनों डकैतों को अदालत में पेश कर आज तीन दिनों के पुलिस रिमांड पे लिया गया हैं, इस दौरान लूटी गई लाखों रूपए के गहने बरामद किए जाएगें और इन दोनों डकैतों से कई और वारदातें को सुलझने की उम्मीद हैं।
प्रभारी अनिल छिल्लर का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज तीन दिन पूर्व पाली गांव में हुई डकैती के मामले में दो डकैतों को गिरफ्तार किए हैं। इस प्रकरण में आरोपी अनिल व राधेशयाम निवासी गांव जोधास, जिला उदयपुर ,राजस्थान हाल सोहना रोड ,धौज ,फरीदाबाद को गिरफ्तार किए गए हैं। उनका कहना हैं कि इन दोनों डकैतों के खिलाफ सेक्टर -58 थाने में एफआईआर न. 482 दर्ज हैं, जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 395 को दर्शाया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि यह लोग गावों में खेल दिखाने का कार्य करते है व इन सभी की औरते अपने छोटे -छोटे बच्चों को गोदी में लेकर गावो में रोटी मागने के लिए जाती है और रोटी मागने के बहाने से ये अपना शिकार को ढूंढते है और जिस घर मे कोई नही हो या सिर्फ औरत हो तो ये सभी उस घर को निशाना बना कर उस घर मे चोरी या लूट की वारदात को अंजाम देते है। इन्होंने 19 जुलाई को गाँव पाली में इसी तरह से हेमन्त के घर मे घुसे और चाकू के बल पर हेमन्त की पत्नी को काबू किया और लूटपाट कर के फरार हो गए। ये लोग सड़क के किनारे खेतो में तिरपाल डाल कर खानाबदोश की तरह रहते है और जल्दी जल्दी अपना ठिकाना बदलते रहते है । इन्होंने फरीदाबाद में इस तरह की दो तीन अन्य बारदातो को भी अंजाम देना स्वीकार किया है जिनके बारे में पुलिस रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2 मार्च को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा किए गए व्यापक प्रबंध-धनपत सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू: जिलाधीश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x