Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने आज नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार लोगों को सै. 16 न्यू अनाज मंडी से किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो कई युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का कार्य किया करते थे। इस प्रकरण में आज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन के साथ आदि सामानों को बरामद किए गए हैं ।
साइबर सेल प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल थाने में 1 मई एक मुकदमा दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 406,419,420 ,66 सी, 66 डी व आईटी एक्ट को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस केस की आगे की कार्रवाई हेतु क्राइम ब्रांच साइबर सेल को सौपी गई थी। जब इस केस की जांच शुरू की गई तो उसका सुई सेक्टर -16 स्थित न्यू अनाज मंडी के एक कॉल सेंटर पर जाकर अटक गई। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम ने वहां पर छापा मारा तो वहां से नवीन गांधी, निवासी मकान न 1325 सेक्टर -16 , अभिषेक सिंह उर्फ़ पंकज , हरप्रीत सिंह व धीरज सिंह को हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह लोग एक वेवसाइट बनाया हुआ जिसमें दूर दराज के लोग नौकरी के लिए आवेदन करते हैं और उनसे से अलग जरुरत के कागजात बनवाने के नाम पर उनसे मोटी रकम की ठगी कर लेते हैं। इसके बाद उन्होनें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज गौछी उप तहसील में की छापेमारी की कार्रवाई, 1 कर्मचारी नदारत, 626 मामले लंबित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस में 183 (एसपीओ) विशेष पुलिस अधिकारियों  की, कल 10 दिसंबर से 24 दिसंबर -2021 तक भर्ती की जाएगी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में निकला नगर कीर्तन, आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भडाना ने श्रद्धा पूर्वक किया स्वागत ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x