
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर 10, फरीदाबाद में होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट उपस्थित रहे।वशिष्ठ ने कहाँ की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं। बल्कि यह प्रेम- भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व हैं। यह हमें सिखाता हैं कि जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर और मिलजुलकर आगे बढ़ने से ही समाज मजबूत बनता हैं।

राजीव शर्मा ने शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट को फूलों की माला पहनाकर और चन्दन का तिलक लगाकर स्वागत किया। सेक्टर 10, फरीदाबाद में फूलों वाली होली खेली गई। इंजिनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने सभी के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने की शुभकामनाएं दीं। वशिष्ठ ने कहाँ होली केवल रगों का त्योहार नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक भाईचारे और सामाजिकता का प्रतीक है। इस मौके पर हर्ष वशिष्ठ,सीमा ,अनुज ,अरुण ,भारती वशिष्ठ आदि मौजूद थे।



Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

