Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के बैनर तले द्वितीय जिला स्तरीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के बैनर तले किकबाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद द्वारा द्वितीय फरीदाबाद जिला स्तरीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन फरीदाबाद में किया गया। जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनोद विधूडी,एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट ने शिरकत की। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई किया एवं सभी को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी परिश्रम करने की अपील की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डै्रगन मार्शल आर्टस एकेडमी, द्वितीय स्थान फ्यूजन एकेडमी व तृतीय स्थान श्रीराम स्कूल ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार इनोवेशन एकेडमी को मिला।
किक बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद के महासचिव राम भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़कियों की 5 से 7 आयु वर्ग में (स्माल केटेगरी) में गरिमा ने गोल्ड मैडल, सम्पदा आचार्या ने सिल्वर मैडल, ध्रीती भाटिया व इशिका स्वामी ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। मीडियम केटेगरी में शीरीन वधवा ने गोल्ड मैडल, हर्षिता प्रसाद ने सिल्वर, हितैशी व अक्सरा ढौडिंयाल ने ब्रांस मैडल पर कब्जा जमाया। लार्ज कैटेगरी में अन्तरा बंसल ने गोल्ड व गौरी बेदी ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
लडक़ों की 5 से 7 आयु वर्ग मे (स्माल कैटेगरी) में अबीर वाधवा ने गोल्ड मैडल, मानव रचना स्कूल सैक्टर 14 के यशवीर भल्ला ने सिल्वर मैडल व रोनित मदान ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। मीडियम वर्ग में यौहान जैन ने गोल्ड, जीवेश पोपली ने सिल्वर, दक्ष राजपूत व आदित्या रावत ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। 8 से 10 आयु वर्ग में लडक़ों में शिवांश ग्रोवर ने गोल्ड, चिनमय गोयल ने सिल्वर, धु्रव वर्मा व तन्मय रावत ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। 10 से 13 आयु वर्ग लड़कियों में 25 किलो भार वर्ग में मायशा राय ने गोल्ड व युक्ति भारद्वाज ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इसी तरह 30 किलो भार वर्ग मेें कमलप्रीत कौर ने गोल्ड व अन्नया चौपड़ा ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में अविका मांगलिक ने गोल्ड, नव्या खोसला सिल्वर व मानीनी ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। 45 किलोभार वर्ग में काजल सेठी ने गोल्ड, इशानी ने सिल्वर, काव्या भाटिया व आरूषी पोपली ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया।
10 से 13 आयु वर्ग लडक़ों में 45 किलोभार वर्ग में अंश झा ने गौल्ड मैडल, सार्थक दुआ सिल्वर, प्रथम दुआ व मोहन रावत ने ब्रांस मैडल पर कब्जा जमाया। 13 से 15 आयु वर्ग लडकियों मेें 40 किलोभार वर्ग में नितिशा कैला ने गोल्ड, नीहारिका कैला ने सिल्वर व झलक वधवा ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। लडकियो के सीनियर वर्ग में पाईट फाईटिंग में 52 किलोभार वर्ग में प्रीति ने गोल्ड, शालू ने सिल्वर व सिमरन नागपाल व मेधा पारचा ने ब्रांस मैडल प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग मेंं फुल काटैंक्ट मेें फरहाना ने गोल्ड मैडल व पूजा ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। 52 किलोभार वर्ग लौ किक इवेंट में दिव्यांशी सांची ने गोल्ड मैडल व फरहाना खान ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। लडक़ों के सीनियर वर्ग में चंदन ने गोल्ड व अभिषेक वर्मा ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया।इस मौके पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद के उपप्रधान सुनील राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डीपीएस,जीबीएन, मानव रचना, एपीजे, रेयान इन्टरनेशनल, सेंट जोसफ, एमवीएन, अरावली इन्टरनेशनल,मार्डन स्कूल सहित अन्य स्कूलों के खिलाडियो ने हिस्सा लिया।
श्री राजपूत ने बताया कि जुलाई 2018 में फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विजेता खिलाडियों को किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता मेें खेलने का मौका मिलेेगा। इस अवसर पर बी.पी. सोम सथम, बिरेन्द्र गौेड, कबीर चौधरी, सुखदेव सिंह, मनोज सिंह, श्रीमती पुनिता झा, रंजीत कौर, राजन, संतोष, कामिनी, दुर्गा, संगीता, रक्षा, छवि, संदीप कोच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: एफएमडीए द्वारा प्रमुख बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं: सुधीर राजपाल

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला :अब दुर्घटना बीमा मृत्यु कवर के तहत आश्रित को मिलेगा 30 लाख रुपये का मुआवजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज फिर निकला कम्युनिटी सेंटर के निकट काफी लंबा जहरीला सांप -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x