Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से एनएचपीसी पावर हाउस के निकट पार्किंग में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद के एनएचपीसी पावर हाउस के नजदीक पार्किंग में खड़ी दो बसों में वीरवार, दिवाली की रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दोनों बसें जलकर खाक हो चुकी थी।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खबर के मुताबिक एनएचपीसी पावर हाउस के नजदीक पार्किंग में प्राइवेट ट्रेवल की चार बसें खड़ी थी। जिसमें दो बसों में अचानक भयंकर आग लग गई आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।

लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड की गाडी जब तक पहुंची बस लगभग आग की लपटों में घिर चुकी थी। लगभग आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, और जलती हुई बसों के आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाई थी। पुलिस की माने तो देर रात लगभग 12 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई की एनएचपीसी पावर हाउस के पास पार्किंग में खड़ी दो बसों में आग लगी है। उससे पहले स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए थे।

थाने से मौके पर पीसीआर को भेजा गया था सभी लोगों ने मिलकर आग बुझाया। दोनों बसों में आग कैसे लगी अभी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि ऐसा आशंका जताया गया है कि दीपावली की आतिशबाजी से कोई चिंगारी बस के ऊपर गिरी है जिसकी वजह से आग लगी है आग लगने के इस एंगल को भी देखा जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद:आशियाना बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक पानी की टंकी में एक मासूम बच्चे की डुबों कर हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सतगुरु की शरण में जाने से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है : नवीन भासी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज नगर निगम के भवनों की दीवारों पर पेंटिंग कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x