Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हथियार के नौक पर फोर्टिज अस्पताल के बिस्तर से एक मरीज को जबरन उठा ले गए, 4 गोलियां लगी थी, एसएचओ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : कातिलाना हमले के एक आरोपी को फोर्टिस अस्पताल से हथियार के बल पर करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश जबरन उठा कर ले गए, पुलिस की मानें तो इस आरोपी शख्स को भी चार गोलियां लगी थी और उसका फोर्टिज अस्पताल में ईलाज चल रहा था। इस संबंध में 10 -12 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं।
 एसएचओ प्रीतपाल सांगवान की मानें तो होडल थाना क्षेत्र में बीते चार -पांच पहले दो गुटों के बीच  ताबड़ तोड़ गोलियां चली थी जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को गोलियां लगी थी। इसमें एक पक्ष का आरोपी रविंद्र उर्फ़ रब्बू हैं जिसको चार गोलियां लगी थी के बाद पुलिस उसे ईलाज हेतु फरीदाबाद के फोर्टिज  हॉस्पिटल में भर्ती करीब चार दिन पूर्व में कराया था। उनका कहना हैं कि कल रात करीब सवा आठ बजे 10 -12 लोग फोर्टिस हॉस्पिटल के समीप पहुंचे जिसमें से दो लोग उसके कमरे में गए और उसे वहां से निकाल कर ले जाने लगे इस दौरान पलवल अपराध शाखा के एक पुलिस कर्मी  ने उसे रोकनें  का काफी प्रयास किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उनका कहना हैं कि बाकि के लोग उसे गाडी में बिठा कर भगा ले गए। उनका कहना हैं कि घायल पुलिस कर्मी राज कमल की शिकायत पर आरोपीगणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को बड़ी सफलता, आप प्रत्याशी प्रवेश मेहता ने दिया समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिल्डर आकाश गुप्ता प्रधान पद के लिए किया नामांकन,समर्थकों ने उन्हें फूलों का माला पहना किया ख़ुशी का इजहार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों की अधिसूचना जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x